Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बचपन से सुनते आ रहे ‘अक्ल बड़ी या भैंस?’ इस ‘वीडियो’ के जरिए मिल जाएगा जवाब

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Nov 24, 2021 | 04:25 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: शायद ही किसी का बचपना ऐसा गया हो की उसे पूछा ना हो की बेटा बताओ ‘अक्ल बड़ी या भैंस’। आम तौर पर ये सवाल हर एक बच्चे से पूछा गया है और आज भी पूछा जाता है। लेकिन इस सवाल का जवाब आज तक कोई बच्चा नहीं दे पाया है। लेकिन इन दिनों सोशल मिडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा, जिसे देखकर आपको ‘अक्ल बड़ी या भैंस’ का सही जवाब मिल जायेगा। आइए जानते है पूरी खबर क्या है….

भैंस ने किया कुछ ऐसा… 

दरअसल सोशल मिडिया पर जानवरों से जुड़े कुछ ऐसे वीडियो आते है जिसपर हम विश्वास नहीं कर पाते है। कुछ बेहद फनी होते है तो कुछ बेहद भावुक कर देने वाले होते है। दरअसल आज हम जिस वीडियो की बात कर रहे है। उस वीडियो में एक भैंस खुद बोरवेल का हैंडपंप चला रही है और पानी पी रही है। इस वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। 

भैंस ने कुछ यूं पिया पानी

आपको बता दें कि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। बता दें कि एक भैंस ने पानी पीने के लिए जो काम किया है उसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां एक भैंस पानी पीने के लिए अपने अक्ल का इस्तेमाल किया है।

सम्बंधित ख़बरें

Nashik कुंभ में घोटाले की आशंका, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप; ACB कार्रवाई से खुलासा

वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल

अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल

भैंस ने अपने सींग का इस्तेमाल करके अपनी प्यास बुझाई। जैसा कि हम वीडियो में देख सकते हैं कि प्यासे भैंस ने पानी पीने के लिए खुद का जुगाड़ खोज लिया। उसने अपने सींग से हैंडपंप के हैंडल को ऊपर और नीचे किया, जैसे ही पानी निकलने लगा, वह पानी पीने लगी। कुछ इस तरह भैंस ने अपनी प्यास बुझाई। 

IPS अधिकारी ने ट्विटर पर किया शेयर

दरअसल सोशल मिडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘अब बताओ – अक्ल बड़ी या भैंस?’ इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स ने अपने-अपने मजेदार रिएक्शन दिए। लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, ‘भैंस की अक्ल’।

अब बताओ – “अक्ल बड़ी या भैंस”? ? pic.twitter.com/ee4bipnEGZ — Dipanshu Kabra (@ipskabra) November 19, 2021

 

अक्ल बड़ी या भैंस?

जबकि एक यूजर ने तो अक्ल बड़ी या भैंस कहावत को विस्तारित तरीके से बता डाला। उसने लिखा, ‘इस मुहावरे का गलत उच्चारण किया जाता है। दरअसल ‘अक्ल बड़ी या भैंस’ वाली कहावत में ‘भैंस’ शब्द का गलत उच्चारण किया जाता है यह अपभ्रंश है। सही कहावत में ‘भैंस’ नहीं ‘बयस’ शब्द है। ‘बयस’ का अर्थ होता है ‘उम्र’। सही कहावत ‘अक्ल बड़ी या बयस’ है। जिसका सामान्य अर्थ होता है बुद्धि बड़ी या उम्र।’ इस तरह एक यूजर ने कहावत का सही अर्थ अपने कमेंट्स के द्वारा बतया है। 

You have been listening since childhood wire big or buffalo the answer will be found through this video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 24, 2021 | 04:25 PM

Topics:  

  • Buffalo Viral Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.