- Hindi News »
- Viral »
- Woman Sold Her Face For Just Rs 1 Lakh To Ai Startup Now Living In Fear
अजीबोगरीब! महज 1 लाख रुपये के लिए महिला ने बेच दिया अपना चेहरा, अब खौफ में जी रही जिंदगी
Viral news-यकीनन आपको ये जानकर हैरानी हुई होगी कि भला पैसे कमाने के लिए कोई अपना चेहरा कैसे बेच सकता है? तो चलिए आपको बताते हैं इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है...
- Written By: मृणाल पाठक

प्रतिकात्मक तस्वीर (AI)
वायरल डेस्क: आज का जमाना ऐसा आ गया है कि लोग पैसे कमाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। कोई मेहनत करके कमाने के बारे में सोचता है तो कोई आसानी से पैसे कमाने के लिए कई तरह के पैतरें अपनाते हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला जमकर वायरल हो रहा है, जिसे जानकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। ये मामला कुछ ऐसा है कि एक महिला ने पैसे कमाने के लिए अपना चेहरा ही बेच दिया।
जी हां….यकीनन आपको ये जानकर हैरानी हुई होगी कि भला पैसे कमाने के लिए कोई अपना चेहरा कैसे बेच सकता है? तो चलिए आपको बताते हैं इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है… तो हुआ कुछ यूं कि लूसी नाम की एक महिला ने अपने कई मशहूर हस्तियों की तरह अपना चेहरा एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप को बेच दिया था। जिसके लिए कंपनी ने उसे एक लाख से ज्यादा की रकम अदा की थी।
इन पैसों को पाकर लूसी काफी खुश थी, लेकिन कंपनी ने फिर बताया कि वह लूसी के चेहरे का इस्तेमाल कहीं भी करेंगे और उससे इजाजत भी नहीं लेंगे। ये सब इसलिए था क्योंकि कंपनी ने उसके चेहरे के लिए लूसी को 1,500 पाउंड यानी करीब एक लाख 60 हजार रुपये दिए थए।
सम्बंधित ख़बरें
अब नहीं लगेंगे सरकारी दफ्तर के चक्कर, किसानों के लिए आया AI चैटबॉट, घर बैठे मिलेगा हर योजना का जवाब
नासिक एआई AI की मदद से फर्जी पुलिस बनकर महिलाओं का शोषण; सिन्नर में आरोपी आसिफ तडवी गिरफ्तार
Muse Spark: Meta ने लॉन्च किया धांसू AI, अब मैसेज लिखना होगा सुपर फास्ट
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
एक मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में लूसी ने जानकारी दी कि उसने कंपनी को कई तरह के ऐसे वीडियो दिए थे, जिन्हें बनाने में उसे दो घंटे से ज्यादा का समय लगा था। लेकिन फिर उसे अपनी गलती का एहसास तब हुआ जब कंपनी द्वारा दिए गए पैसे लूसी के पास खत्म हो गए थे।
लूसी आगे कहती हैं कि उन्हें अपनी गलती का बहुत पछतावा है, लेकिन अब उसे ये डर भी सता रहा है कि कंपनी कहीं उसके चेहरे का इस्तेमाल कहीं गलत जगह ना कर दे। जिसका खामियाजा उसे भविष्य में उठाना पड़ जाए।
इस तरह की अन्य वायरल खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
जानकारी के लिए बता दें कि ऐसी कंपनियां नकली अवतारों के लिए असली चेहरों का इस्तमाल करती हैं। टेक न्यूज साइट द इन्फॉर्मेशन में इस पर एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसमें बताया गया था कि मेटा ने कथित तौर पर पेरिस हिल्टन, स्नूप डॉग, चार्ली डी’एमेलियो जैसी मशहूर हस्तियों को पैसे देकर उनके चेहरे इस्तेमाल करने की अनुमति ली है। इसके लिए कंपनियां मॉडल और एक्टर्स को लाखों का भुगतान भी करती हैं।
Woman sold her face for just rs 1 lakh to ai startup now living in fear
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगीरथ भालके हुए शिवसेना में शामिल, डीसीएम शिंदे ने दिया विकास का मंत्र
Apr 12, 2026 | 09:36 PMDelhi Census 2027: अब खुद ऑनलाइन भर सकेंगे जनगणना फॉर्म, जानें 33 सवाल और पूरी प्रक्रिया
Apr 12, 2026 | 09:35 PMस्वर्ण पदक से चूके आयुष शेट्टी, बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में रजत जीतकर रचा कीर्तिमान
Apr 12, 2026 | 09:25 PMदेश में बंद दरवाजे की पहली नॉन एसी लोकल, मुंबई लोकल के नए युग की होगी शुरुआत
Apr 12, 2026 | 09:25 PMMI vs RCB: मुंबई के खिलाफ विराट कोहली ने काटा गदर, ऐतिहासिक 1000 रन पूरे कर बनाया ये रिकॉर्ड
Apr 12, 2026 | 09:17 PMनारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर किरेन रिजिजू ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र; जानें क्या कहा
Apr 12, 2026 | 09:15 PMAsha Bhosle funeral: राजकीय सम्मान के साथ कल होगा आशा ताई अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए जुटी भीड़
Apr 12, 2026 | 09:15 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














