सफाईकर्मी को चाय देकर महिला ने जीता दिल, भावुक वीडियो वायरल
Sanitation Worker Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिला ने सुबह सफाई करने वाली कर्मचारी को चाय देकर सम्मान जताया। इस छोटे से कदम ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Social Kindness Story : कभी-कभी छोटी-सी संवेदनशीलता भी बड़ा संदेश दे जाती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने सुबह-सुबह अपने इलाके की सफाई करने वाली कर्मचारी को चाय देकर उनका सम्मान किया।
यह साधारण लेकिन भावुक पल लाखों लोगों के दिल को छू गया। वीडियो इंस्टाग्राम पर @official_cg_ratna नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
सफाईकर्मी के लिए सुबह 6 बजे बनाई चाय
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफाईकर्मी सुबह करीब 6 बजे सड़कों और गलियों की सफाई कर रही हैं। वीडियो पर लिखा है, “सुबह 6 बजे निकल जाते हैं… हमारे गली-मोहल्ले को साफ करते हैं… तो एक कप चाय बनती है।”
इसके बाद महिला एक ट्रे में चाय लेकर सफाईकर्मी के पास जाती है और उन्हें चाय देती है। दोनों के बीच हल्की बातचीत भी होती है। सफाईकर्मी सड़क किनारे बैठकर आराम से चाय पीती नजर आती हैं। यह दृश्य लोगों को भावुक कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : सड़क से उड़ी…ओवरहेड साइन बोर्ड पर लटकी! लोगों ने किया थार के चमत्कार को नमस्कार, देखें होश उड़ाने वाला VIDEO
महिला के इस कदम की जमकर तारीफ
इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने महिला के इस कदम की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने लिखा कि सफाईकर्मी रोज सुबह सबसे पहले काम पर लग जाते हैं, लेकिन उनके काम की सराहना अक्सर नहीं होती। ऐसे छोटे-छोटे सम्मान के भाव समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि हमारे आसपास काम करने वाले लोगों के प्रति सम्मान और आभार जताना कितना जरूरी है। एक कप चाय जैसी छोटी पहल भी किसी के दिन को खास बना सकती है और समाज में संवेदनशीलता का मजबूत संदेश दे सकती है।
