

Thar Sign Board Accident Video: दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए जयपुर तक जाने वाला नेशनल हाईवे 48 देश के सबसे बिजी और सबसे हाई-स्पीड कॉरिडोर में से एक माना जाता है। यह हाईवे इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि कथित तौर पर यहां एक ऐसा हादसा हुआ है जो असंभव है।
कथित सड़क हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार थार गाड़ी का कंट्रोल खो गया और वह सड़क किनारे लगे एक बड़े साइनबोर्ड से टकरा गई। हालांकि, इस वीडियो को अलग से वेरिफाई नहीं किया गया है। इसलिए, वायरल दावों की जांच करना ज़रूरी है।
10 सेकेंड की वायरल वीडियो में एक काली थार हाईवे के बीचो-बीच लगे एक एक ओवरहेड साइन बोर्ड में फंसी हुई दिखाई दे रही है। उसके बग बड़े साइनबोर्ड से टकरा जाती है। कहा जा रहा है कि टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि आस-पास खड़े लोग डर गए। वीडियो में गाड़ी साइनबोर्ड के फ्रेम में फंसी हुई दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स के बीच में इसे लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स इसे वास्तविक हादसा बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया है। इस कन्फ्यूजन के बीच कुछ यूजर 'हैवी ड्राइवर' आदि कहकर मजे भी ले रहे हैं।
दावा किया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर मार्ग पर स्थित NH-48 की है। लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है। क्योंकि न तो स्थानीय पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है और न ही किसी विश्वसनीय समाचार स्रोत ने इस घटना की पुष्टि की है।
जिस ओवरहेड साइन बोर्ड में थार फंसी है उसके दाहिनी तरफ किलोमीटर्स की जगह ऐसी भाषा लिखी है जो समझ से परे है। आम-तौर पर AI से बनाए गए वीडियोज और फोटोज में इस तरह की गलतिया देखने को मिलती है।
इसके साथ ही ओवरहेड साइन बोर्ड की चौड़ाई या ऊंचाई अधिकतम 6 फीट होती है, जबकि थार की ऊंचाई 6.05 या 6.1 फीट तक होती है। लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा है कि थार के फंसे होने के बावजूद साइन बोर्ड के ऊपर तकरीबन 2 फीट की जगह बाकी है।