महाराष्ट्र में चाय की दुकान पर अचानक आया जंगली सूअर, शख्स को मारी जोरदार टक्कर; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Wild Boar Attack : महाराष्ट्र के एक गांव में चाय की दुकान पर बैठे लोगों के बीच अचानक जंगली सूअर तेजी से दौड़ता हुआ पहुंच गया। लोग जान बचाकर भागे, लेकिन एक शख्स उसकी चपेट में आ गया।
A wild boar suddenly charged at a man near a tea stall in Maharashtra.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Wild Boar CCTV Video : महाराष्ट्र के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चाय की दुकान पर बैठे लोगों के बीच अचानक एक जंगली सूअर तेजी से दौड़ता हुआ पहुंच गया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही जानवर ने वहां मौजूद लोगों की ओर हमला करने जैसी गति से दौड़ लगा दी। अचानक सामने आए जंगली सूअर को देखकर चाय की दुकान पर बैठे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हालांकि, एक शख्स समय रहते वहां से नहीं हट सका और जंगली सूअर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह जमीन पर गिर गया और घायल हो गया। घटना के बाद वह किसी तरह उठकर खड़ा हुआ, लेकिन दर्द के कारण काफी परेशान नजर आया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अचानक भीड़ के बीच पहुंचा जंगली सूअर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव की चाय की दुकान पर कई लोग बैठे हुए थे। कुछ लोग आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक एक जंगली सूअर तेज रफ्तार से उनकी तरफ आता दिखाई देता है। जानवर को अपनी ओर आता देखकर वहां मौजूद लोग घबराकर भागने लगते हैं।

कुछ लोग समय रहते सुरक्षित जगह पर पहुंच जाते हैं, लेकिन एक व्यक्ति जंगली सूअर की चपेट में आ जाता है। जानवर उसे जोरदार टक्कर मारकर आगे निकल जाता है। इसके बाद वह शख्स दर्द से कराहते हुए उठने की कोशिश करता दिखाई देता है। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

क्यों अचानक हमला कर सकते हैं जंगली सूअर

इस वीडियो को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. पीएम धाकटे ने भी शेयर किया और जंगली सूअर के व्यवहार को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जंगल और इंसानी बस्तियों के आसपास अचानक ऐसे मुठभेड़ हो सकती हैं। उनके मुताबिक, जंगली सूअर कई बार अनजान या सीमित जगह में घबराकर तेज रफ्तार में भागते हैं।

ऐसे में उनका व्यवहार हमला करने जैसा दिखाई दे सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जंगली सूअर हमेशा शिकार करने या इंसान को नुकसान पहुंचाने के इरादे से हमला नहीं करते। कई बार वे रास्ता बनाने और वहां से निकलने के लिए अचानक चार्ज कर देते हैं।

A wild boar suddenly charged at a man near a tea stall in Maharashtra.
घर की घंटी बजी, दरवाजा खुला और अचानक टूट पड़ा Pitbull… कपल पर हुआ खौफनाक हमला, VIDEO देख कांप उठेंगी रूह
Navbharat Live
navbharatlive.com