घर की घंटी बजी, दरवाजा खुला और अचानक टूट पड़ा Pitbull… कपल पर हुआ खौफनाक हमला, VIDEO देख कांप उठेंगी रूह

Patiala Pitbull Attack: पंजाब के पटियाला से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। एक पिटबुल डॉग ने एक कपल पर जानलेवा हमला कर दोनों को लहूलुहान कर दिया। वीडियो देख कांप उठेंही रूह।
patiala pitbull attack viral video
पटियाला में पिटबुल डॉग ने कपल पर किया जानलेवा हमला सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Updated on

Pitbull Dog Attack Video Viral: पंजाब के पटियाला से एक पिटबुल डॉग के अटैक का वीडियो वायरल हो रहा है। पिटबुल डॉग ने घर देखने आए एक कपल पर जानलेवा हमला कर दोनों पति-पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और उन कपल के लिए न्याय की मांग उठने लगी।

दरअसल, इस वीडियो में एक कपल घर देखने के लिए आया था। इस दौरान जैसे ब्रोकर ने पहले तो घर की घंटी बजाई और जैसे ही घर का दरवाजा खुला तो उसके अंदर से एक काले रंग का पिटबुल डॉग बाहर निकला और उसने ब्रोकर को छोड़ कपल पर हमला कर दिया।

पिटबुल ने कपल पर किया जानलेवा हमला

पिटबुल डॉग ने पहले महिला को अपना शिकार बनाया और उसे कांटने लगा। इस हमले में महिला नीचे गिर गई और डॉग उस पर हावी हो गया। पति ने बीच-बचाव की कोशिश की और डॉग को हटाने की कोशिश की तो उसने पति पर हमला कर दिया। 1.30 मिनट तक पिटबुल दोनों पति-पत्नी पर हमला करता रहा।

कपल को कर दिया लहूलुहान

कुछ देर तक ब्रोकर और आसपास के लोग केवल देखते रहे, लेकिन जैसे ही स्थिति समझ में आई लोगों ने पिटबुल को मारकर उसे दूर करने की कोशिश की। हालांकि, वह नहीं रूका और अपने तीखे दांतों से कपल को नोंचता रहा और लहूलुहान कर दिया।

घर के अंदर से पिटबुल डॉग की मालकिन भी निकली जो कि थोड़ी बुजुर्ग थी। उस महिला में उस डॉग को रोकने का जरा भी सामर्थ्य नहीं था। मालकिन के कहने पर भी पिटबुल नहीं रूका और लगातार हमला किया। यदि आसपास के लोग मदद के लिए नहीं दौड़ते तो शायद अनहोनी हो जाती।

patiala pitbull attack viral video
CM धामी के सामने ताइक्वांडो छात्रा ने खोली भ्रष्टाचार की पोल, फिर बदला बयान; वायरल VIDEO ने खड़े किए बड़े सवाल

हादसे में घायल अंकित ने सुनाई आपबीती

इस हादसे में घायल अंकित ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम प्रॉपर्टी डीलर के बुलावे पर अपनी पत्नी शिफाली के साथ घर देखने पहुंचे थे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनके साथ इतना दर्दनाक हादसा हो जाएगा।

अंकित ने बताया, "मैं अपनी पत्नी के साथ एक घर देखने जा रहा था। मुझे किराए के लिए प्रॉपर्टी देखने बुलाया गया था। जैसे ही हम वहां पहुंचे और गेट की कुंडी खोली, कुत्ते ने हम पर हमला कर दिया। मैं और मेरी पत्नी घायल हो गए। मेरे शरीर पर कई टांके आए हैं। मेरी पत्नी के हाथों और पैरों की भी सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद मेरी पत्नी को ऑब्जरवेशन में रखा गया है। मुझे न्याय चाहिए।

इस हादसे के बाद अब यह सवाल खड़े हो गए है कि यदि लोग अपने पालतु जानवरों को काबू में नहीं रख सकते तो क्या उन्हें पालतु जानवर पालने चाहिए। लोग अपनी सुविधा के लिए लोगों की जान से खिलवाड़ कैसे कर सकते है।

Navbharat Live
navbharatlive.com