लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दौड़ा घोड़ा, 7-8 KM तक NHAI टीम करती रही पीछा; वायरल वीडियो ने उड़ाए होश

Horse On Expressway : लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर अचानक एक घोड़ा दौड़ने लगा। NHAI की पेट्रोलिंग टीम ने करीब 7-8 किलोमीटर तक उसका पीछा किया और काफी मशक्कत के बाद उसे एक्सप्रेसवे से बाहर निकाला।
A horse ran for nearly 7-8 km on the Lucknow-Kanpur Expressway.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Horse Viral Video : उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। आमतौर पर जिस एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कारें, बसें और ट्रक दौड़ते नजर आते हैं, वहीं एक घोड़ा कई किलोमीटर तक सड़क पर दौड़ता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना उन्नाव के पास हुई।

घोड़े के अचानक एक्सप्रेसवे पर आने से वाहन चालकों में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई और कई लोगों को अपनी रफ्तार कम करनी पड़ी। लोगों को डर था कि कहीं घोड़ा किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में न आ जाए और बड़ा हादसा न हो जाए।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दौड़ा घोड़ा

घटना की जानकारी मिलने के बाद NHAI की पेट्रोलिंग टीम ने घोड़े को एक्सप्रेसवे से हटाने के लिए उसका पीछा शुरू किया। वायरल वीडियो में पेट्रोलिंग वाहन घोड़े के पीछे चलता दिखाई दे रहा है। टीम का एक सदस्य वाहन के पीछे खड़े होकर लंबे डंडे की मदद से घोड़े को सड़क के किनारे ले जाने की कोशिश करता नजर आया।

हालांकि घोड़ा लगातार दौड़ता रहा और टीम को करीब 7 से 8 किलोमीटर तक उसका पीछा करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पेट्रोलिंग टीम घोड़े को लालगंज बाईपास से पहले एक्सप्रेसवे से बाहर निकालने में सफल रही। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी वाहन को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने नहीं आई।

8 KM तक NHAI ने किया पीछा

वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में घोड़े को एक्सप्रेसवे का नया 'रेसर' बताया, जबकि सोशल मीडिया परकई लोगों ने इसे गंभीर सड़क सुरक्षा का मामला बताया। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर घोड़ा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे तक पहुंचा कैसे।

एक्सप्रेसवे पर जानवरों को रोकने के लिए फेंसिंग और जालियां लगाई जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद समय-समय पर घोड़े, गाय और कुत्ते जैसे जानवर सड़क पर पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और फेंसिंग की निगरानी मजबूत करने की मांग की है।

A horse ran for nearly 7-8 km on the Lucknow-Kanpur Expressway.
पॉपॉ भी दिखाएं अपनी डिग्री... अभिजीत दीपके का हेटर्स पर तीखा हमला, पीएम मोदी की डिग्री पर उठाया बड़ा सवाल
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com