Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेखा गुप्ता के पास खड़ी युवती कौन? खींच रही सबका ध्यान, भाजपा व पीएम मोदी का अक्सर करती है विरोध

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा खेमें खुशी की लहर दौड़ रही है। आज मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इससे पहले एक पुरानी तस्वीर उनकी वायरल हो रही है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Feb 20, 2025 | 10:27 AM

रेखा गुप्ता और अलका लांबा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा खेमें खुशी की लहर दौड़ रही है। आज मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राम लीला मैदान में 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें रेखा गुप्ता समेत 6 अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। रेखा गुप्ता का सियासी सफर दिल्ली विश्वविद्यालय शुरू हुआ था। स्टूडेंट पॉलिटिक्स से शुरू यह सफर आज शिखर पर है।

दिल्ली में बीते रोज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए जैसे ही रेखा गुप्ता के नाम प्रस्ताव दिया गया। सभी चौंक गए, क्योंकि यह नाम उम्मीदों के अनुरूप नहीं था। वहीं इस बीच रेखा गुप्ता की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वह दिल्ली विश्वविद्याल में सचिव पद की शपथ ले रही हैं। उनके साथ एक और युवती खड़ी है, जो सबका ध्यान खींच रही हैं।

इस तस्वीर को शोसल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर लोग रेखा गुप्ता को सीएम पद के लिए चुने जाने पर बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके साथ खड़ी युवती को लेकर जिज्ञासा जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोग युवती को भाजपा नेता बता रहें तो कुछ लोग दिल्ली विश्वविद्यालय में रेखा गुप्ता की दोस्त बता रहे हैं। हालांकि दोनों कयास गलत हैं। दरअसव रेखा गुप्ता के बगल में शपथ लेने की मुद्रा में खड़ी लड़की कोई और नहीं दिल्ली विश्व विद्यालय की तात्कालीन अध्यक्ष हैं। वर्तमान में वह कांग्रेस पार्टी में हैं। उनका नाम अलका लांबा है।

सम्बंधित ख़बरें

‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

शिवाजी महाराज-टीपू सुल्तान तुलना पर पुणे में हिंसक झड़प, भाजपा-कांग्रेस के नौ लोग घायल

Pune News: पुणे में शिवाजी-टीपू सुल्तान टिप्पणी विवाद, भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस ने पथराव का आरोप लगाया

शिवाजी महाराज-टीपू सुल्तान विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया

इस फोटो को अलका लांबा ने सोशल मीडिया फेसबुक पर शेयर करते हुए रेखा गुप्ता को बधाई दी है। उन्होंने लिखा ” 1995 की यह यादगार तस्वीर – जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी मैंने @nsui से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) #अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी और रेखा ने #सचिव पद पर जीत हासिल की थी- रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएँ. दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने पर बधाई और हम #दिल्ली वाले उम्मीद करते हैं की #माँ यमुना स्वच्छ होगी और #बेटियां सुरक्षित

गौरतलब है कि रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्व विद्यालय से पढ़ाई की है। 1995 के छात्र संघ चुनाव में अलका लांबा अध्यक्ष चुनी गई थीं तो वहीं रेखा गुप्ता सचिव चुनी गई थीं। वर्तमान में अलका लांबा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालाकि वह चुनाव हार गई हैं।

Who is girl standing with rekha gupta attracting everyones attention

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2025 | 10:27 AM

Topics:  

  • Alka Lamba
  • BJP
  • Congress
  • Rekha Gupta

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.