Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिर पर पट्टी बांधकर झूठा नाटक करती नजर आई टीएमसी की महिला कार्यकर्ता, कैमरे के सामने खुली पोल

TMC Supporter Bandage Video : पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिर पर पट्टी बांधे महिला खुद पर हमले का दावा करती नजर आती है, लेकिन सच कुछ और।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 07, 2026 | 03:04 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

TMC Supporter Fake Injury : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य का राजनीतिक माहौल लगातार चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर जहां जीत के जश्न और राजनीतिक रैलियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं, वहीं अब एक नया वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

वायरल क्लिप में एक महिला सिर पर पट्टी बांधकर कैमरे के सामने खड़ी दिखाई देती है और दावा करती है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की है। वीडियो में महिला खुद को घायल बताती नजर आती है और आसपास कई लोग मौजूद दिखाई देते हैं।

A TMC worker with bandage on her head claimed that she was beaten up by BJP workers. BJP workers removed the bandage but there was no sign of injury. So, they beat her up and returned the bandage and told her that people will believe you now. pic.twitter.com/t0zP9FcfZt — Incognito (@Incognito_qfs) May 5, 2026

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा

हैदराबाद में ऑटो ड्राइवर की बहादुरी, चेन स्नैचर को टक्कर मारकर बचाई महिला की चेन

किसी से नहीं थी कोई दुश्मनी…फिर क्यों, सुवेंदु के PA चंद्रनाथ के भाई देव का दर्द छलका, सरकार की बड़ी मांग

कौन थे चंद्रनाथ रथ? IAF जवान से सुवेंदु के PA तक का तय किया सफर, TMC से भी जुड़ा है कनेक्शन

टाएमसी कार्यकर्ता का झूठा नाटक

लेकिन वीडियो में कुछ सेकंड बाद ऐसा होता है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। वहां मौजूद दूसरी महिला अचानक आगे आती है और पहली महिला के सिर पर बंधी पट्टी को खींचकर हटा देती है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पट्टी हटने के बाद महिला के सिर पर किसी तरह की चोट दिखाई नहीं देती।

इसके बाद मौके पर मौजूद लोग शोर मचाने लगते हैं और माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि पट्टी हटाने वाली महिला के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है और न ही इसमें शामिल लोगों की पहचान आधिकारिक रूप से साफ हो पाई है।

ये खबर भी पढ़ें : हैदराबाद में ऑटो ड्राइवर की बहादुरी, चेन स्नैचर को टक्कर मारकर बचाई महिला की चेन

लोगों ने कसे तंज, बताया- नाटक करने की हद

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में मीम्स शेयर किए और वीडियो को “प्लॉट ट्विस्ट” वाला मामला बताया। एक यूजर ने लिखा, “50 रुपये काट ओवरएक्टिंग के।”

वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि “बंगाल की राजनीति अब वेब सीरीज से ज्यादा ड्रामेटिक हो गई है।” हालांकि कई लोगों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि राजनीतिक माहौल में हिंसा और नफरत को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और इस पर लगातार बहस जारी है।

West bengal election viral video woman bandage claim bjp tmc reactions social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 03:04 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • TMC
  • Viral Video
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.