Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मजनू भाई’ की पेंटिंग हुई सच! गधे की पीठ पर चढ़कर पत्तियां खाने लगा बकरा, वायरल वीडियो ने दिलाई वेलकम फिल्म की

Majnu Bhai Painting : सोशल मीडिया पर वायरल एक मजेदार वीडियो ने लोगों को वेलकम फिल्म के 'मजनू भाई' की मशहूर पेंटिंग की याद दिला दी। वीडियो में एक बकरा गधे की पीठ पर चढ़कर पेड़ की पत्तियां खाते नजर आए।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 04, 2026 | 07:41 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Goat on Donkey : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को किसी फिल्म, डायलॉग या पुराने मशहूर सीन की याद दिला देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो देखने के बाद ज्यादातर लोग बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म Welcome और उसमें दिखाए गए मजनू भाई के किरदार को याद कर रहे हैं। खास बात यह है कि वीडियो में नजर आने वाला दृश्य काफी हद तक उस मशहूर पेंटिंग जैसा लगता है, जिसे फिल्म में देखकर दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो गए थे।

Friend in need is a friend indeed..🐐🐴😍 pic.twitter.com/mQbeZ2279t — 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) June 1, 2026

सम्बंधित ख़बरें

पेट्रोल से आग का खेल पड़ा भारी, चेहरे पर भड़की लपटें; वायरल वीडियो देखकर दहल गए लोग

भोपाल में EX गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला, गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार, बचाने आई बहन को भी नहीं बख्शा

महू: जनसुनवाई में फूटा आदिवासी युवती का गुस्सा, SDM को सुनाई खरी-खोटी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा भारी! कैप्टन भरत भारद्वाज के वायरल वीडियो पर एक्शन की तैयारी में इंडियन आर्मी

मजनू भाई बन गई हकिकत, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गधा खड़ा हुआ है और उसकी पीठ पर एक बकरा चढ़ा हुआ है। बकरा आराम से ऊंचाई पर पहुंचकर पेड़ की पत्तियां खा रहा है, जबकि गधा बिना हिले-डुले उसे सहारा देता नजर आता है।

यह नजारा इतना मजेदार है कि लोगों को तुरंत फिल्म का वह सीन याद आ गया, जिसमें मजनू भाई ने घोड़े पर गधे की पेंटिंग बनाई थी। हालांकि वीडियो में जानवरों की भूमिका उलटी है, लेकिन दृश्य इतना मिलता-जुलता है कि इंटरनेट यूजर्स इसे उसी पेंटिंग का असली संस्करण बता रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : पेट्रोल से आग का खेल पड़ा भारी, चेहरे पर भड़की लपटें; वायरल वीडियो देखकर दहल गए लोग

लोगों ने कहा- मजनू भाई कलाकार नहीं, भविष्यवक्ता थे

यह वीडियो एक्स पर @Yoda4ever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया के कई अन्य प्लेटफॉर्म पर भी यह क्लिप तेजी से शेयर की जा रही है। यूजर्स मजेदार कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि “मजनू भाई कोई कलाकार नहीं, भविष्यवक्ता थे।”

वहीं कुछ लोग इसे “वेलकम 2.0” का सीन बता रहे हैं। वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंटरनेट पर कब कौन-सा साधारण दृश्य लोगों के मनोरंजन का बड़ा कारण बन जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।

Welcome movie majnu bhai painting comes true goat riding donkey viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2026 | 07:41 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.