फिट रहना चाहते है? तो इस डॉगी को देखो, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
- Written By: वैष्णवी वंजारी
(Image-Twitter-@Gabriele_Corno)
नई दिल्ली: अक्सर हम देखते है जानवर बेहद समझदार होते है और बात करे डॉग की तो समझदारी में उनका लेवल कोई और मैच नहीं कर सकता, जी हां वैसे तो आपने सोशल मीडिया पर कुत्ते से जुड़े ढेर सारे वीडियो देखे होंगे लेकिन आज हम फिटनेस करता डॉगी दिखाने जा रहे है जिसे देख आपको भी फिट रहने की इच्छा होगी। जी हां दरअसल इस वायरल हो रहे वीडियो में टीवी में फिटनेस करते हुए एक शख्स और डॉगी को देखकर उस घर का एक पेट डॉग भी हूबहू वहीं फिटनेस स्टेप्स फॉलो कर रहा है।
डॉग पर चढ़ा फिटनेस का बुखार
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डॉग के इस वीडियो को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। डॉग के इस वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर @gabriele_Corno के अकाउंट से शेयर किया गया है।
जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते है कि डॉबरमैन (Dobermann) डॉग को फिटनेस का ऐसा बुखार चढ़ा है कि वह खुद ही टीवी पर देख कर एक्सरसाइज कर रहा है। अक्सर इंसान ही टीवी पर देख समझ कर चीजों को कर सकते हैं लेकिन ऐसा एक जानवर का करना भी संभव है इस वीडियो को देखने के बाद ये बात भी सच हो गई है, इस वीडियो को देख इंटरनेट यूजर्स भी दंग है।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘गुड टच-बैड टच’ जागरूकता पर जोर, पोक्सो कानून के साथ सुरक्षा शिक्षा जरूरी
Wardha LPG Crisis: आपूर्ति प्रभावित, कालाबाजारी पर 9 टीमें, 67 सिलेंडर जब्त
Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा के दिन चुपचाप ले आएं ये चीजें, बनने लगेंगे धन आगमन के योग!
यवतमाल पासपोर्ट सेवा केंद्र की बड़ी छलांग: 8,585 आवेदन, 36 लाख से ज्यादा राजस्व; डाक विभाग की डिजिटल उड़ान
How to stay fit: a doberman recreates his workout by watching television. pic.twitter.com/T0nKyr7tSU — Gabriele Corno (@Gabriele_Corno) August 23, 2022
टीवी देख एक्सरसाइज कर रहा फॉलो
वायरल हो रहे इस वीडियो में डॉबरमैन डॉग एक्सरसाइज को तरीके से फॉलो कर रहा है। जैसे- जैसे एक्सरसाइज बदल रही है वैसे- वैसे डॉबरमैन डॉग भी एक्सरसाइज बदल कर हू-ब-हू वही एक्सरसाइज करने लग जाता है। सबसे हैरानी वाली बात की डॉग टीवी के आगे खुद देख समझ कर एक्सरसाइज को फॉलो कर रहा है। उसके साथ उसका मालिक भी मौजूद नहीं है। फिर भी बड़े अच्छे से डॉग खुद एक्सरसाइज कर रहा है।
