वृंदावन में बंदर ने चुराई कोल्ड ड्रिंक, पोल पर बैठकर पीता वीडियो वायरल
Monkey Stealing Cold Drink : वृंदावन में एक बंदर के कोल्ड ड्रिंक चुराकर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बंदरों की बढ़ती समस्या की ओर भी ध्यान दिला रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Monkey Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कई बार जानवर भी मुख्य किरदार बन जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे वृंदावन का बताया जा रहा है। वीडियो में एक शरारती बंदर लोगों के बीच से कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर भाग जाता है और फिर आराम से बैठकर उसे पीता नजर आता है।
वृंदावन में सिर्फ इन्हीं लोग का राज चलता है, किसी का भी सामान छीन लेते हैं और बदले में खाने पीने की चीजों की मांग करते हैं। pic.twitter.com/ZeY6RukhFr — छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) April 17, 2026
बंदर ने चुराई कोल्ड ड्रिंक
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि बंदर किसी दुकान या व्यक्ति के हाथ से कोल्ड ड्रिंक छीनकर बिजली के खंभे पर चढ़ जाता है। वहां बैठकर वह बड़े आराम से बोतल खोलता है और घूंट-घूंट कर ठंडा पीता है।
सम्बंधित ख़बरें
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
कभी वह पीता है तो कभी उसे नीचे गिरा देता है, जिससे आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। कुछ देर बाद वह वहां से भी फुर्ती से भाग निकलता है। बंदर का यह अंदाज लोगों को काफी मजेदार लग रहा है, जिसकी वजह से वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।
ये खबर भी पढ़ें : “दादू, किसी ने I Love You कहा?” पोते के सवाल पर दादाजी का जवाब वायरल
बंदरों की बढ़ती समस्या बना मुद्दा
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां यूजर्स इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे मजेदार बता रहे हैं तो कुछ यूजर्स बंदरों की बढ़ती समस्या की ओर भी ध्यान दिला रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि “बेचारे ये भी कहां जाएंगे,” जिससे साफ है कि लोग इस वीडियो को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक नजरिए से भी देख रहे हैं।
