Viral Wedding Video: ड्रोन कैमरा देख चाचा ने चला दी गोली, शादी में मच गया हंगामा
Drone Shot Down at Wedding : सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चाचा ने हवा में उड़ रहे ड्रोन कैमरे पर गोली चला दी। घटना देखकर लोग हैरान रह गए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Uncle Shoots Drone : आजकल शादियों में फोटो और वीडियो शूटिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है। लगभग हर शादी में कई कैमरामैन और ड्रोन कैमरे देखने को मिल जाते हैं, जो पूरे समारोह को खास अंदाज में रिकॉर्ड करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसने पर भी मजबूर कर दिया।
वायरल क्लिप में शादी समारोह के दौरान स्टेज पर कई लोग खड़े नजर आते हैं और उनके हाथ में राइफल दिखाई देती है। इसी दौरान ऊपर उड़ रहा ड्रोन कैमरा दूल्हा-दुल्हन की रिकॉर्डिंग कर रहा होता है।
ये तो ड्रोन को ही ठोक दिया।😁 चाचा शादी में गए थे, लेकिन एक ड्रोन बार-बार उनके सिर पर घूम रहा था। चाचा ने दो-तीन बार मना किया, फिर भी नहीं माना, फिर क्या था ,😃
चाचा उठे और सीधा ड्रोन ठोक दिया, ड्रोन वाला बस देखता रह गया ।😳 pic.twitter.com/VKZMMnZj9Y — ʀᴜᴅʜʀᴀ ʏᴀᴅᴀᴠ🇮🇳 (@Rudhrayadav001) May 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
स्पीड से आ रही थी ट्रेन, अचानक सामने आ गया शेरों का झुंड और फिर जो हुआ…VIDEO सोशल मीडिया पर हे रहा वायरल
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
हाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
शादी में शख्स ने ड्रोन कैमरे पर चलाई गोली
वीडियो में अचानक एक चाचा ऐसा काम कर देते हैं, जिसे देखकर हर कोई चौंक जाता है। ड्रोन कैमरा हवा में उड़ रहा होता है, तभी चाचा उस पर निशाना लगाकर गोली चला देते हैं। गोली लगते ही ड्रोन नीचे गिर जाता है और कैमरे का नुकसान हो जाता है।
शादी में मौजूद लोग कुछ देर के लिए हैरान रह जाते हैं। यह पूरा मामला कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस घटना को देखकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : Manali Viral Video: चलते ट्रक के नीचे धंसी सड़क, पीछे चल रहे ड्राइवर ने बचाई जान
वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट
यह वायरल वीडियो X पर @Rudhrayadav001 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किए हैं।
एक यूजर ने लिखा, “चाचा तो फायर निकले।” दूसरे ने कहा, “बेचारे कैमरा वाले का नुकसान कर दिया।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “कहीं और ही फायर कर लेते।” यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर कब कौन सा नजारा वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता।
