तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी लड़की को मारी टक्कर, वायरल वीडियो ने दहलाया दिल

Viral Road Accident Video : सड़क किनारे टैक्सी का इंतजार कर रही एक लड़की को तेज रफ्तार ब्लैक कार ने टक्कर मार दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
A speeding black car hit a girl waiting by the roadside, raising serious concerns about road safety.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Speeding Car Hit Girl : सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सड़क सुरक्षा को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक लड़की सड़क किनारे बैग के साथ खड़ी नजर आती है।

माना जा रहा है कि वह ऑटो या टैक्सी का इंतजार कर रही थी। माहौल सामान्य दिख रहा होता है, तभी अचानक एक ब्लैक रंग की कार तेज रफ्तार में वहां पहुंचती है। कार की स्पीड इतनी ज्यादा होती है कि पलक झपकते ही हादसा हो जाता है।

सड़क पर खड़ी लड़की को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

वीडियो के अनुसार, कार सीधे लड़की को टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि लड़की दूर जाकर सड़क पर गिर जाती है। पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकेंड में घटता है और उसे संभलने या खुद को बचाने का कोई मौका नहीं मिलता।

आसपास मौजूद लोग भी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सब कुछ हो चुका होता है। यह दृश्य इतना दर्दनाक है कि देखने वालों की रूह कांप जाती है।

सड़क पर लापरवाही जानलेवा

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सड़क पर जरा सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है। तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी न सिर्फ ड्राइवर, बल्कि पैदल चलने वालों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है।

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ड्राइविंग करते समय नियंत्रित गति और पूरी सतर्कता बेहद जरूरी है, क्योंकि एक पल की गलती किसी की जिंदगी हमेशा के लिए बदल सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com