‘अच्छी बहू’ पर बुजुर्ग की सोच ने छेड़ी बहस, उनकी टिप्पणी पर भड़के लोग; वीडियो वायरल

Good Daughter in Law Debate : इंफ्लूएंसर सोनाली सिंह के एक वीडियो में ‘अच्छी बहू’ को लेकर बुजुर्ग की टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। यह वीडियो एक बार फिर समाज पर सवाल खड़े कर रहा है।
An elderly man’s remarks on what makes a “good daughter-in-law” sparked a heated debate on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Women and Society : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ‘अच्छी बहू’ की परिभाषा को लेकर दिलचस्प लेकिन विवादित चर्चा देखने को मिल रही है। यह वीडियो इंफ्लूएंसर सोनाली सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

वीडियो में वह एक बुजुर्ग व्यक्ति से पूछती हैं कि उनके अनुसार अच्छी बहू कौन होती है। इस सवाल के जवाब में बुजुर्ग अपनी सोच खुलकर रखते हैं, जिसे सुनकर कई लोग हैरान रह गए। उनका कहना है कि अच्छी बहू वही है जो अपने पति के माता-पिता की सेवा करे और ससुराल को प्राथमिकता दे।

'अच्छी बहू' पर बुजुर्ग ने बताई अपनी सोच

बुजुर्ग आगे कहते हैं कि आजकल की लड़कियां अपने मायके और माता-पिता पर ज्यादा ध्यान देती हैं, जबकि उन्हें ससुराल वालों के साथ घुलना-मिलना चाहिए। उनके मुताबिक, कई लड़कियां पति के माता-पिता को परेशान करने लगती हैं और अपनी बातें मायके में ज्यादा साझा करती हैं, जिससे परिवार में दूरी बढ़ती है।

इस पर सोनाली उनसे सवाल करती हैं कि क्या लड़कियों को अक्सर ससुराल में ‘आउटसाइडर’ जैसा महसूस नहीं कराया जाता। बातचीत के दौरान दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात रखते नजर आते हैं और पूरा वीडियो देखने पर चर्चा का संदर्भ स्पष्ट होता है।

वीडियो पर छिड़ी बहस

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई यूजर्स ने बुजुर्ग की सोच को पुरानी मानसिकता बताया, तो कुछ ने इसे समाज की हकीकत कहा। एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा कि ऐसी सोच हो तो बेटे की शादी लड़के से ही कर देनी चाहिए।

वहीं दूसरे ने लिखा कि हर बार सिर्फ लड़कियों को ही जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। यह वीडियो एक बार फिर समाज में बहू और बेटियों से जुड़ी अपेक्षाओं पर सवाल खड़े कर रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com