बच्ची ने सुनाई ‘ईश्वर और मूर्तिकार’ की प्रेरणादायक कहानी: 4 करोड़ लोगों ने देखा वायरल वीडियो
Viral School Girl Video : एक स्कूल की बच्ची का प्रेरणादायक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने ‘ईश्वर और मूर्तिकार’ की कहानी से गहरी सीख दी।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
God and Sculptor Story : आजकल सोशल मीडिया पर जहां ज्यादातर डांस, कॉमेडी और प्रैंक वीडियो देखने को मिलते हैं, वहीं कभी-कभी कुछ ऐसा भी सामने आ जाता है जो दिल को छू जाता है। हाल ही में एक स्कूल जाने वाली छोटी बच्ची का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे करोड़ों लोग देख चुके हैं।
वीडियो में बच्ची अपने सहपाठियों के सामने खड़ी होकर ‘ईश्वर और मूर्तिकार’ की एक प्रेरणादायक कहानी सुनाती है। उसकी मासूम आवाज और आत्मविश्वास भरा अंदाज लोगों को गहराई से प्रभावित कर रहा है।
‘ईश्वर और मूर्तिकार’ की प्रेरणादायक कहानी
कहानी में बच्ची बताती है कि एक मूर्तिकार भगवान से कहता है तूने इंसान बनाए और मैंने तेरी मूर्तियां। लेकिन उसे तब शर्म आती है जब इंसान आपस में लड़ते हैं और उन्हीं मूर्तियों के आगे सिर झुकाते हैं। इस कहानी के जरिए बच्ची ने एक बड़ा संदेश दिया कि इंसान को पहले इंसानियत समझनी चाहिए।
इसके बाद बच्ची ने जो कहा, उसने सभी को भावुक कर दिया। उसने बताया कि हम मंदिरों में भगवान के आगे सिर झुकाते हैं, लेकिन अपने माता-पिता का उतना सम्मान नहीं करते, जबकि वही हमारे जीवन के असली निर्माता हैं।
ये खबर भी पढ़ें : लग्जरी कार पर महिला ने चढ़ाया ट्रक: पार्किंग के दौरान हुई अजीब दुर्घटना का वीडियो वायरल
4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वायरल वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है।
कमेंट सेक्शन में लोग बच्ची की समझदारी और उसके संस्कारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह वायरल वीडियो न सिर्फ मनोरंजन करता है, बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश भी देता है कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी उतने ही जरूरी हैं।
