Viral Video: रोटी बनाने के लिए महिला ने निकाला कमाल का जुगाड़, क्रिएटिविटी देखकर रह जाएंगे दंग
सोशल मीडिया पर आजकल हर तरह के वीडियो वायरल होने लगते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सबसे अनोखे होते हैं। ऐसा ही एक जुगाड़ वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: प्रीति शर्मा
रोटी बनाने के लिए महिला ने निकाला कमाल का जुगाड़, क्रिएटिविटी देखकर रह जाएंगे दंग
Viral Roti Making Video: सोशल मीडिया पर आजकल हर तरह के वीडियो वायरल होने लगते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सबसे अनोखे होते हैं। ऐसा ही एक जुगाड़ वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला रोटी बना रही हैं। लेकिन वह सामान्य तरीके से रोटी नहीं बना रही है। उसका जल्दी रोटी बनाने का तरीका आपको भी हैरानी में डाल देगा। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद भी किया जा रहा है। इस पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
रोटी बनाने का अनोखा जुगाड़ नहीं देखा होगा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला किचन में अनोखा जुगाड़ अपनाते हुए रोटी बना रही है। सबसे पहले पर एक बन्नी को नीचे बिछा लेती है। उसके बाद उसके ऊपर आटे का गोला बनाकर रखती है और फिर पन्नी रखती है और दूसरे आटे का गोला रखती है। इस तरह वह यह प्रक्रिया बार-बार दोहराती है। अब वह चकले का इस्तेमाल करके आटे को दबाती है ताकि वह रोटी का शेप ले ले। इस तरह से वह एक साथ कई सारी रोटी को बेल लेती है।
Hacker hai bhai hacker 😂 pic.twitter.com/GcseRocDzO — 𝙉𝙞𝙩𝙞𝙨𝙝 𝕏 (@theonly_nitish) February 27, 2025
इस तरह की अन्य वायरल खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सम्बंधित ख़बरें
76 साल की रिटायर्ड महिला हर हफ्ते 400 बंदरों को खिलाती हैं खाना, सेवा की मिसाल बना जीवन
‘अमेरिकन ड्रीम’ के चक्कर में 8.4 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा NRI कपल, अब सुनाई अपनी कहानी
पटना जंक्शन पर ड्यूटी के दौरान सोता मिला रेलवे कर्मचारी? वायरल वीडियो पर रेलवे ने लिया संज्ञान
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
वीडियो पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर @theonly_nitish के नाम से शेयर किया गया है। इसे अब तक एक मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं कई लोगों के ढेर सारे कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो को देखकर लिखा कि तगड़ा जुगाड़ लगाया है इन्होंने। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि हैकर बोलती पब्लिक! तीसरे यूजर ने लिखा कि होली आने वाली है पापड़ भी ऐसे ही बनाऊंगा। अन्य यूजर ने लिखा कि निंजा टेक्निक है भाई, तो वहीं दूसरे ने कहा कि हथौड़ी से सीखा होगा इसने। इस तरह कई लोग महिला की इस अनोखे तरीको को खोज निकालने के लिए तारीफ कर रहे हैं तो कई उसे हैकर का दर्जा दे रहे हैं।
