Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मेड को एयर कूलर गिफ्ट कर भावुक हुआ परिवार, खुशी से गले लग गई महिला, वीडियो वायरल

Woman Gift Cooler to Maid : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें परिवार अपनी मेड को एयर कूलर गिफ्ट करता है और उसकी खुशी ने लोगों का दिल जीत लिया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Apr 12, 2026 | 06:08 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maid Reaction on Gift Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया है। इस वीडियो में एक परिवार अपनी घरेलू सहायिका को एयर कूलर गिफ्ट करता नजर आता है।

वीडियो की खास बात यह है कि इसमें दिखने वाली सच्ची खुशी और अपनापन लोगों को भावुक कर रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को महज एक दिन में 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

महिला ने मेड को एयर कुलर किया गिफ्ट

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेड किचन में काम कर रही होती है, तभी घर की महिला उसे बुलाती है और कहती है, “बहन, तुम्हारे लिए कुछ है।” इसके बाद उसे एक कमरे में ले जाया जाता है, जहां उसके लिए एक बड़ा गिफ्ट रखा होता है। जब उसे पता चलता है कि यह एयर कूलर है, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता।

वह तुरंत अपनी मालकिन को गले लगा लेती है और उसके चेहरे की मुस्कान सब कुछ बयां कर देती है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि यह घरेलू सहायिका परिवार और उनके पालतू जानवरों का ध्यान अपने बच्चों की तरह रखती है, इसलिए यह छोटा सा तोहफा उसके लिए है।

ये खबर भी पढ़ें : कुत्ते की पीठ पर टंकी बांधकर भरवाया पेट्रोल, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

लोगों ने इसे इंसानियत और प्यार की मिसाल बताया

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे इंसानियत और प्यार की मिसाल बताया। एक यूजर ने लिखा कि उसकी आंखों की चमक ही उसकी खुशी बता रही है, वहीं दूसरे ने कहा कि ऐसे पल बहुत कम देखने को मिलते हैं।

हालांकि कुछ यूजर्स ने अपने अलग अनुभव भी साझा किए, जहां उन्हें उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को यह सिखाता है कि छोटी-छोटी खुशियां और सम्मान किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकते हैं।

Viral video family gifts air cooler to house help emotional reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2026 | 06:08 PM

Topics:  

  • best gift
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.