Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बहन की शादी में भाइयों का गजब डांस, वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

भाई-बहन का रिश्ता और उनकी मस्ती शादी में अलग ही रंग भर देती है। हाल ही में, दो भाइयों ने अपनी बहन की शादी में ऐसा डांस किया कि वह वायरल हो गया। उनकी परफॉर्मेंस इतनी जबरदस्त थी कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थ

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Dec 17, 2024 | 04:20 PM

Brother Dance जो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। (सौ. Instagram)

Follow Us
Close
Follow Us:

Viral News. शादी का सीजन हो और उसमें भाई-बहन का उत्साह न झलके, ऐसा भला कैसे हो सकता है? भाई-बहन का रिश्ता और उनकी मस्ती शादी में अलग ही रंग भर देती है। हाल ही में, दो भाइयों ने अपनी बहन की शादी में ऐसा डांस किया कि वह वायरल हो गया। उनकी परफॉर्मेंस इतनी जबरदस्त थी कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

गाने पर किया गजब डांस

इंस्टाग्राम यूजर्स वैभव खार और विवेक खार ने अपनी बहन की शादी में एक खास डांस परफॉर्मेंस दी। उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म “बैड न्यूज” के गाने ‘हुस्न तेरा तौबा-तौबा’ पर ऐसा डांस किया कि मेहमान तो क्या, अब पूरी दुनिया उनकी मुरीद हो गई है। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे थे और दोनों भाइयों ने अपनी सधी हुई कोरियोग्राफी और एनर्जी से सबका दिल जीत लिया।

वीडियो ने लूटा शो

वीडियो में दोनों भाई सूट और चश्मे में शानदार दिख रहे हैं। उनके डांस स्टेप इतने परफेक्ट और सिंक में हैं कि देखने वाले यकीन ही नहीं कर पा रहे कि यह शादी का डांस है। वीडियो देखकर लगता है कि उन्होंने प्रोफेशनल डांसर्स की तरह जमकर प्रैक्टिस की थी।

सम्बंधित ख़बरें

खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट

महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’

ईरान में जमीनी युद्ध की तैयारी: ट्रंप और नेतन्याहू का खार्ग द्वीप और होर्मुज पर कब्जे का मेगा प्लान

वोटर कार्ड से एंट्री…बिना फ्लाइट भूटान ट्रिप, बंगाल के इस शहर से बस कुछ ही दूर है ‘फुएंत्शोलिंग’

वायरल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

लोगों ने दी शानदार प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट किए। एक ने लिखा, “इस परफॉर्मेंस के लिए यह ऑडियंस काफी नहीं है।” दूसरे ने कहा, “भाइयों का यह डांस तौबा-तौबा कर देने वाला है।” किसी ने इसे “सुपर से भी ऊपर” बताया तो किसी ने लिखा, “दोनों भाइयों ने सभी को मात दे दी।”

वीडियो की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, और यह शादी लंबे समय तक यादगार बन गई है।

Viral brothers dance on sister wedding in tauba tauba 4 crore views cross

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2024 | 04:20 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.