वंदे भारत में पिता ने बेटे को सिखाया सिविक सेंस, वीडियो ने जीता दिल
Father Teaches Civic Sense : वंदे भारत ट्रेन में एक पिता ने बेटे को कूड़ा फैलाने पर खुद साफ करवाकर सिविक सेंस सिखाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Child Cleanliness Lesson : देश में साफ-सफाई को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है, लेकिन असली बदलाव तब आता है जब इसकी शुरुआत बचपन से हो। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपने छोटे बेटे को सिविक सेंस का पाठ पढ़ाते नजर आते हैं।
यह घटना देश की प्रीमियम ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस के अंदर की बताई जा रही है। वीडियो में दिखता है कि बच्चा चिप्स खाते समय कुछ टुकड़े गिरा देता है, लेकिन पिता उसे खुद साफ करने के लिए कहते हैं।
पिता ने सिखाया सफाई का सबक
पिता न तो पैंट्री स्टाफ को बुलाते हैं और न ही खुद तुरंत सफाई करते हैं। वह अपने बेटे को समझाते हैं कि यह घर नहीं है और सार्वजनिक जगह पर सफाई रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। बच्चा पहले थोड़ा हिचकिचाता है, लेकिन बाद में खुद झुककर गिरे हुए टुकड़े उठाता है।
सोशल मीडिया पर लोग इस परवरिश की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि अगर बचपन से ही बच्चे को सही-गलत का फर्क समझाया जाए, तो वह भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनता है।
ये खबर भी पढ़ें : फरीदाबाद की सोसायटी में मां ने बेटे को साड़ी से लटकाया, वीडियो वायरल
‘गुड पैरेंटिंग’ का बेहतरीन उदाहरण
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर दीपक समल ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि पहले वह खुद सफाई करने वाले थे, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि बेटे को जिम्मेदारी सिखाना ज्यादा जरूरी है।
वीडियो को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स ने इसे ‘गुड पैरेंटिंग’ का बेहतरीन उदाहरण बताया है। यह वीडियो याद दिलाता है कि देशभक्ति सिर्फ नारों तक सीमित नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिम्मेदारियों को निभाने में भी झलकती है।
