-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Tips For Single Parents To Be Happy
सिंगल पेरेंट कैसे रहें तनावमुक्त और खुशहाल, जानिए कुछ टिप्स, मिल सकती है बड़ी मदद
- Written By: दीपिका पाल

सिंगल पैरेंट्स के लिए खुश रहने के टिप्स (फोटो-सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: ‘सिंगल पेरेंट’ (single parent) किसी फिल्म का दिलचस्प किरदार हो सकता है, लेकिन असल ज़िंदगी में ये किरदार निभाना उतना आसान नहीं है। अकेले ही बच्चे की सारी जरूरतों का ख्याल रखना और उसके लिए माता-पिता दोनों बनना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
मौजूदा वक्त में सिंगल पैरेंटिंग होना बहुत ही आम बात हो गई है। सच तो यह है कि, सिंगल मदर या फादर होना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। बच्चे की अच्छी परवरिश में मां-बाप दोनों का योगदान होता है और जब कोई एक नहीं होता तो इस जिम्मेदारी का बोझ बहुत ज्यादा लगने लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
Fridge Storage: फ्रिज में रखते ही क्यों सूख जाते हैं नींबू? जानिए वो आसान ट्रिक, जिससे हफ्तों तक रहेंगे रसीले
Mouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
आखिर चावल के आटे में छिपा है कौन-सा ब्यूटी सीक्रेट? ये 5 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं पार्लर जैसा ग्लो
World Snake Day: सांप अपनी जीभ बार-बार बाहर क्यों निकालते हैं? जानिए इसका वैज्ञानिक कारण
अपने दम पर करते हैं परवरिश
आपको बता दें, बहुत से सिंगल पैरेंट्स अपने दम पर अपने बच्चे की परवरिश करते हैं। इस तरह की मॉर्डन पैरेंटिंग में अक्सर वो लोग शामिल होते हैं जो तलाकशुदा होते हैं या फिर लिव इन में होते हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी सिंगल पैरेंट होते हैं जिन्होंने शादी नहीं की होती और बस बच्चा गोद ले लेते हैं, चाहे परिस्थिति कोई भी हो, सबसे बड़ी चुनौती होती है अकेले अपने बच्चे की अच्छी परवरिश करना।
जो आपको मानसिक तनाव भी दे सकता है। मेंटल हेल्थ बिगड़ने से कई सारी चीज़ें खराब होने लगती हैं। अगर आप भी जूझ रहे हैं सिंगल पैरेंट बनने के बाद किसी तरह के तनाव से, तो तुरंत इसका समाधान निकालें क्योंकि ये आपके साथ बच्चे के लिए भी हो सकता है खराब। ऐसे में आइए जान लें सिंगल पेरेंट्स कैसे रखें खुद को खुश?
सिंगल पेरेंट्स ऐसे रखें खुद को खुश और टेंशन फ्री
1- प्राप्त जानकारी के अनुसार, मां और पिता दोनों की भूमिका अकेले निभाना मां के लिए कतई आसान नहीं है। ऐसी स्थितियों में कभी डिप्रेशन या स्ट्रेस में आना बहुत स्वाभाविक है। पति-पत्नी के झगड़ों और नकारात्मक माहौल से आगे बढ़कर आप जब सिंगल पेरेंटिंग की दिशा में आगे बढ़ जाती हैं तो पीछे मुड़कर देखने और दुखी होने की जरूरत नहीं है।
2- इस बात को लेकर मन पर बोझ ना रखें कि परवरिश में आपसे कहीं कोई कमी ना रह जाए। तनाव बढ़े तो दोस्तों और घर-परिवार के साथ हल्के-फुल्के पल बिताना काफी अच्छा रहता है। इससे आप मेंटली रिलैक्स हो जाती हैं और रोजमर्रा की जिंदगी में फिर से पूरी ऊर्जा के साथ काम में लग जाती हैं।
फिल्म का अहम किरदार (फोटो-सोशल मीडिया)
3- बच्चे आपके लिए प्रायोरिटी हैं, तो उनके साथ भी वक्त बिताएं। इससे उन्हें तो अच्छा लगेगा ही साथ ही आपको भी अच्छा फील होगा। उनके साथ तरह-तरह की एक्टिविटीज प्लान करें। ट्रिप पर जाएं। उनसे उनका दिन कैसा गया पूछें। बच्चे के साथ खुलकर बातचीत करें। ये सारी चीज़ें न सिर्फ आप दोनों को ही खुश करेंगी, बल्कि आपके बीच का रिश्ते को भी स्ट्रॉन्ग बनाती हैं।
4- जानकारों का मानना है कि, सिंगल मदर्स के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी होता हैं। बच्चे की जरूरतें, उसकी ख्वाहिशें आर्थिक रूप से मजबूत हुए बिना पूरी नहीं की जा सकती। लेकिन, बच्चे को भी शुरू से अपनी स्थितियों से परिचित करवा दें और उन्हें ये शिक्षा दें की आप दोनों के लिए एक-दूसरे के साथ रहना ही सबसे बड़ी खुशी है।
5- बच्चा छोटा है तो बच्चे को अकेले छोड़ना और उसकी अच्छी परवरिश पर विशेष ध्यान देना भी चिंता का विषय होता है। अगर बच्चा बड़ा भी है तो भी उसे किसी के भरोसे न छोड़ें। आज की दुनिया में किसी पर विश्वास करना ही सबसे बड़ी गलती सकती है।
6- कोशिश करें कि, बच्चे को आप इस तरह से समझदार बना सकें कि वो छोटी उम्र से ही थोड़ी देर आपके बिना सब कुछ संभालना सीख जाए।
7- अकेले सारी जिम्मेदारी संभालते वक्त गुस्सा या चिड़चिड़ापन आना लाजमी है लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें क्योंकि अगर आप हर बात पर गुस्सा करने लगेंगी तो इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसके अलावा, दूसरों का गुस्सा या फिर अपने काम का गुस्सा अपने बच्चों पर न निकालें। उन्हें डाटने और पीटने की बजाय शांति से बात करें।
Tips for single parents to be happy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMबाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM














