हाथी से जा टकराई स्कूटी सवार महिला, हादसे में टूटा हाथी का दांत; घटना से लोग हुए हैरान
Scooty Woman Elephant Accident : उत्तराखंड से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां जंगल के रास्ते स्कूटी से जा रही महिला की अचानक हाथी से टक्करा गई। हादसे में महिला घायल हुई और हाथी का दांत टूट गया।
- Written By: हितेश तिवारी
घटना के दौरान की तस्वीरें (सोर्स - सोशल मीडिया)
Woman Elephant Road Accident : उत्तराखंड के खाटीमा क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। आमतौर पर हाथी को जंगल के सबसे ताकतवर जानवरों में गिना जाता है और उसके सामने बड़े-बड़े जानवर भी दूरी बनाकर रखते हैं।
ऐसे में यह सुनना कि एक स्कूटी से टक्कर के बाद हाथी का दांत टूट गया, लोगों के लिए हैरानी की बात बन गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना की चर्चा तेजी से हो रही है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
एक ऐसा एक्सीडेंट जिससे लोग आश्चर्यचकित हो रहे हैं और हस 🤣 भी रहे है एक स्कूटी सवार शिक्षिका सड़क पार कर रहे हाथी से टकरा गई इस टक्कर से हाथी का दांत टूट कर गिर गया। शिक्षिका और उसकी स्कूटी सड़क पर गिर गई ,
गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो हाथी जंगल वापस चला गया ये एक्सीडेंट… pic.twitter.com/a7rVO3UNlu — Shailesh Verma (@shaileshvermasp) May 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: अमरावती-मोर्शी रोड पर गैस सिलेंडर ट्रक से टकराई एसटी बस, कंडक्टर समेत 4 घायल
Meerut Accident: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
Jaipur Accident: जयपुर-अजमेर बायपास पर बेकाबू ट्रॉला ने परिवार को कुचला, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 2 लोग घायल
धुले में एसटी बस और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक की हालत गंभीर, 40 यात्री बाल-बाल बचे
हाथी से टकराई स्कूटी सवार महिला, हाथी का दांत टूटा
जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जंगल वाले मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि एक महिला स्कूटी से अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान बनबसा-चकरपुर के बीच जंगल के रास्ते पर अचानक एक हाथी सड़क पर आ गया।
अचानक सामने हाथी को देखकर महिला अपनी स्कूटी पर नियंत्रण नहीं रख सकी और उसकी सीधी टक्कर हाथी से हो गई। टक्कर इतनी तेज बताई जा रही है कि महिला घायल हो गई, वहीं हाथी का एक दांत भी टूट गया। हादसे के बाद स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ये खबर भी पढ़ें : किडनैपिंग प्रैंक से मचा स्टेशन पर हड़कंप, वायरल वीडियो के बाद RPF ने शुरू की जांच
घटना वन्यजीव और मानव सुरक्षा दोनों के लिहाज से गंभीर
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर शोर-शराबा होने के बाद हाथी वापस जंगल की ओर चला गया। वहीं घायल महिला सड़क किनारे बैठी दिखाई दी, जहां आसपास के लोगों ने उसकी मदद की।
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कई लोग मजाकिया टिप्पणियां भी कर रहे हैं, लेकिन घटना वन्यजीव और मानव सुरक्षा दोनों के लिहाज से गंभीर मानी जा रही है। जंगल से गुजरने वाले रास्तों पर अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही रहती है और विशेषज्ञ ऐसे क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह देते हैं।
