स्कूल में हेडमिस्ट्रेस से बच्चों से मसाज करवाने का वीडियो वायरल, यूपी में मचा हंगामा
Headmistress Massage Video : उत्तर प्रदेश के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल की हेडमिस्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह बच्चों से मसाज करवाती नजर आ रही हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Headmistress Massage Viral Video : उत्तर प्रदेश के एक प्राथमिक स्कूल से सामने आए वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। वायरल क्लिप में एक सरकारी स्कूल की हेडमिस्ट्रेस बच्चों से मसाज करवाती दिखाई दे रही हैं, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि यह घटना जिला मुख्यालय स्थित बीआरसी कैंपस के भीतर चल रहे प्राइमरी स्कूल नया बाजार पार्ट-1 की है। वीडियो में हेडमिस्ट्रेस फर्श पर लेटी हुई नजर आती हैं और मोबाइल फोन इस्तेमाल करती रहती हैं, जबकि आसपास खड़ी छोटी छात्राएं उनके शरीर की मालिश करती दिखाई देती हैं।
स्कूल की बच्चियों शिक्षिका ने करवाया मसाज इस मोहतरमा पर कारवाई तो बनती है pic.twitter.com/NsDuwwLiOA — Mahendra Bahubali 🇮🇳 (@Bahubali_IND2) March 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
स्कूल में बच्चों से मसाज करवाती हेडमिस्ट्रेस
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों के सीखने और सुरक्षित माहौल के लिए होते हैं, ऐसे में इस तरह की हरकत बेहद चिंताजनक है।
खास बात यह भी है कि यह स्कूल उसी परिसर में स्थित है, जहां ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) का दफ्तर भी मौजूद है। ऐसे में लोगों ने प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े किए हैं कि आखिर इतनी बड़ी घटना पर पहले ध्यान क्यों नहीं दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें : 1 करोड़ कमाने वाला दूल्हा चाहिए! मैचमेकर ने सुनाई क्लाइंट की कहानी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
हेडमिस्ट्रेस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
मामले के सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उन्हें शुरुआत में इस घटना की जानकारी नहीं थी। जैसे ही यह वीडियो की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत मामले की जांच के आदेश दे दिए। अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित हेडमिस्ट्रेस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं स्थानीय अभिभावकों और लोगों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि स्कूल बच्चों के सम्मान और सुरक्षा का स्थान होना चाहिए, इसलिए ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना जरूरी है।
