TTE उठाता रह गया, मगर नहीं खुली नींद! ट्रेन में सोए यात्री का वीडियो देख लोग बोले- कलयुग का कुंभकरण
Passenger Sleeping Video : सोशल मीडिया पर ट्रेन के अंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री इतनी गहरी नींद में सोता नजर आता है कि उसे उठाने की तमाम कोशिशें भी नाकाम हो जाती हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
TTE Passenger Funny Video : आज के समय में सोशल मीडिया लोगों के मनोरंजन का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। स्मार्टफोन और इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के बाद हर दिन लाखों वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें से कुछ लोगों को हंसाते हैं तो कुछ हैरान कर देते हैं।
इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो ट्रेन के अंदर का है, जहां एक यात्री ऐसी गहरी नींद में सोया नजर आता है कि उसे उठाने की हर कोशिश बेकार साबित होती है।
जब आदमी के पास टिकट नहीं होता है और टीटीई साहब टिकट चेक करने आ जाए तो आदमी इसी तरह गहरी नींद में सोता हैं। pic.twitter.com/YAhI0mGvmN — छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) June 15, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन के गेट पर खड़े यात्री को देख भौंकने लगा कुत्ता, लोग बोले- डोगेश भाई ड्यूटी पर है; वीडियो वायरल
CJP के अभिजीत दीपके को युवक ने जड़ा थप्पड़, जयपुर में प्रदर्शन के बीच मचा बवाल! देखें VIDEO
कलेजा चीर देगा सोलापुर हादसे का यह वीडियो! जब कुएं से निकली गुलाबी फ्रॉक वाली मासूम… रो पड़ा सोशल मीडिया
पत्रकार के सामने छूटे फडणवीस के पसीने! सीएम देवेंद्र मुस्कुराकर बोले ‘प्लीज, आसान सवाल पूछना’, देखें VIDEO
TTE उठाता रहा, मगर यात्री की नहीं खुली नींद
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ट्रेन की साइड लोअर सीट पर आराम से सो रहा है। उसके पास ही उसका मोबाइल फोन भी रखा हुआ है। इसी दौरान एक शख्स उसे बार-बार उठाने की कोशिश करता है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वह टिकट चेक करने आया टीटीई हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो में दिखता है कि वह व्यक्ति सो रहे यात्री को कई बार आवाज देता है और हिलाने की भी कोशिश करता है, लेकिन यात्री न तो उठता है और न ही कोई प्रतिक्रिया देता है। उसकी गहरी नींद देखकर लोग हैरान रह गए। कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि अगर कोई उसका मोबाइल उठा ले जाए तो शायद तभी उसकी नींद खुले।
ये खबर भी पढ़ें : ट्रेन के गेट पर खड़े यात्री को देख भौंकने लगा कुत्ता, लोग बोले- डोगेश भाई ड्यूटी पर है; वीडियो वायरल
वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वायरल वीडियो को एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “जब आदमी के पास टिकट नहीं होता है और टीटीई साहब टिकट चेक करने आ जाएं, तो आदमी इसी तरह गहरी नींद में सोता है।” वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए।
एक यूजर ने लिखा, “इसका मोबाइल फेंक दो, अभी उठ जाएगा।” दूसरे ने कहा, “फोन लेकर चले जाओ, नींद तुरंत गायब हो जाएगी।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह सब समझ रहा है, बस उठने का नाटक नहीं कर रहा।” वहीं किसी ने मजाक में कहा, “जान दे दूंगा, पर उठूंगा नहीं।” यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है।
