भैंसों की टॉम क्रूज! जो छत से लगा देती है छलांग, वायरल वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग
हॉलीवुड की फिल्मों में टॉम क्रूज को आपने कई बार एक्शन करते हुए देखा होगा। किस तरह से वह एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में छलांग लगाता है। इस तरह के एक्शन सीन देखकर लोगों का काफी मजा आता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
भैंस का वायरल वीडियो (सौ. सोशल मीडिया)
Viral Video: हॉलीवुड की फिल्मों में टॉम क्रूज को आपने कई बार एक्शन करते हुए देखा होगा। किस तरह से वह एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में छलांग लगाता है। इस तरह के एक्शन सीन देखकर लोगों का काफी मजा आता है। लेकिन क्या आपने कभी भैंस को छत से छलांग लगाते हुए देखा है। जी हां, इस तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां पर एक भैंस छत से जमीन पर छलांग लगा देती है। इस वीडियो को देखकर किसी का भी दिमाग चकरा जाएगा।
इस नजारे को देखकर कई लोगों को हंसी आती है, तो कई लोग इसे देखकर हैरान रह जाते हैं। इस तरह का नजारा शायद ही आपने कहीं देखा होगा। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स जमकर मजे भी ले रहे हैं, तो कई बहुत ही हैरान हैं।
भैंस के नीचे गिरने के बाद क्या हुआ?
सोशल मीडिया पर आजकल जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई बार ऐसे वीडियो देख सकते हैं जिसे देखकर दुनिया ही बदल जाती है। लेकिन कई बार वीडियो इतने खतरनाक होते हैं कि सभी हक्के बक्के रह जाते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक भैंस का छत पर खड़ी होती है। उसी घर में नीचे कुछ भैंसे भी खड़ी हैं। कुछ देर भैंस छत से नीचे देखती है और फिर जमीन पर छलांग लगा देती है। उसके बाद वह भैंस कुछ देर में वापस से खड़ी हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश के ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसे की होगी ईद पर कुर्बानी, लोगों ने हेयरस्टाइल देख बताया था ट्रंप का हमशक्ल
Kerala Viral Video: मंदिर उत्सव में भड़का हाथी, कार उठाकर फेंकी, 2 जगहों पर मौत से दहशत
Viral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Viral Video: बालकनी में चिलचिलाती धूप में पालतू डॉग को बांधकर गया परिवार, वीडियो देख भड़के लोग
इस तरह की अन्य वायरल खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखकर किसी का भी दिमाग घूम जाएगा। यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर @reet-dhaliwal-7 नाम के पेज से शेयर की गई है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। इस पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं कई यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतनी चोट लगने के बाद भी भैंस आराम से खड़ी हो गई। वहीं कुछ लोग इसे देखकर कर रहे हैं कि भैंस तो काफी अनोखी है। इस वीडियो पर ज्यादातर लोग शॉकिंग इमोजी कमेंट कर रहे हैं।
