(Photo-Instagram-surprizhikayeler )
नई दिल्ली: फिटनेस हम सबको स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में लोग आजकल अपने फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा सीरियस रहते है, खुद को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है। लेकिन एक महिला फिटनेस को लेकर इतनी सीरियस है की वह गर्भवती होने के बावजूद जिम में जबरदस्त एक्सरसाइज करती नजर आ रही है, वाकई में यह महिला सशक्तिकरण का एक बहुत बड़ा उदाहरण है, जहां गर्भवती महिलाओं को बहुत नाजुकता से रखा जाता है, वही इस प्रेग्नेंट महिला का जज्बा बेहद काबीले तारीफ है। अब इस प्रेग्नेंट महिला के एक्सरसाइज का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। आइए जानते है इस वीडियो के बारे में…
वैसे तो सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते है, जो हमें कुछ नया सीखा जाते है, लेकिन इस वीडियो में महिला के इस जज्बे को देख बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल होने वाले इस वीडियो में देख सकते हैं कि जिम में एक्सरसाइज करने के लिए दर्जनों लोग वहां मौजूद होते हैं और प्रेग्नेंट महिला अकेली एक्सरसाइज कर रही होती है।
आपको बता दें कि एक्सरसाइज कर रही इस महिला ने अपने कंधे पर करीब 30 किलो या फिर उससे ज्यादा का भार उठाया और लगातार उठक-बैठक करती रही। बता दें कि इस एक्सरसाइज को जिम में लोग स्क्वाट्स कहते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ऐसी हेवी एक्सरसाइज करने के लिए बहुत ही ज्यादा ताकत की जरूरत होती है।
इस वीडियो में महिला ने अपने कंधे पर इतना ज्यादा भार रखा है, जिसे देखने के बाद लोग दंग रह हैं। इस वीडियो में महिला का बेबी बंप देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला करीब 5 या 6 महीने से अधिक की गर्भवती है, फिर भी ऐसी अवस्था में इस तरह की हेवी एक्सरसाइज कर रही है।
प्रेग्नेंट लेडी का यह वीडियो वाकई में सबके होश उड़ा रहा है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो को अभी तक एक लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि यह प्रेरणादायी वीडियो इंस्टाग्राम पर surprizhikayeler नाम के अकाउंट द्वारा वीडियो शेयर किया गया है। कई लोगों ने इस महिला की जमकर तारीफ़ की है।
वही कई लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद कुछ अपने सुझाव भी दिए है। एक महिला यूजर ने लिखा, ‘यह बच्चे के लिए अच्छा नहीं है। वॉकिंग करना ज्यादा बेहतर है।’ अब ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, वाकई में गर्भवती महिला के इस तरह एक्सरसाइज करना देखने लायक है।