गलत पते पर डिलीवर हुआ खाना, बेटे के मैसेज को देखकर पिता ने दिया गजब जवाब; वायरल हुई Whatsapp Chat
- Written By: वैष्णवी वंजारी
File Photo
नई दिल्ली: ऑनलाइन आर्डर करते समय गड़बड़ी हो जाती है, हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसे देख हर कोई हंस रहा है। कई बार होता ये है कि हम ऑनलाइन फ़ूड ऑर्डर करते है और गलत पता देने के कारण वह कई दूसरी जगह पहुंच जाता है। एक शख्स के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। दरअसल उसने ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया, बता दें कि उसने अपने पिता के लिए खाना मंगाया था। जब इस बात की जानकारी उसने अपने पिता को दी तो ऐसा जवाब मिला, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। जी हां अब ये व्हाट्स एप चैट तेजी से वायरल हो रही है। आइए जानते है इस वायरल चैट के बारे में…
गलत पते पर पहुंचा ऑर्डर…
दरअसल ऑर्डर गलत जगह पर पहुंचने की बात बेटे ने अपने पिता को बताई। जी हां व्हाट्सएप पर अपने बेटे के टेक्स्ट मैसेज को पढ़कर एक पिता ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया, जिसने सोशल मीडिया को चौंकाकर रख दिया। ट्विटर यूजर जीतू ने इस बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन के साथ लिखा, ‘भुना हुआ चिकन खाना चाहता था लेकिन खुद रोस्ट हो गया।’
पोस्ट से पता चला कि स्विगी पर ऑर्डर देते समय जीतू ने पता गलत पाया था। सौभाग्य से, उसे समय पर रिफंड मिल गया, हालांकि, जब उन्होंने अपने परिवार के साथ इस खबर को साझा किया, तो वह अपने पिता के कर्कश जवाब के लिए तैयार नहीं थे, और जवाब ऐसा आया की चैट ही वायरल हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
Pranit More Apology: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, बोले- मैं इस नफरत का हकदार हूं
PM मोदी की उपलब्धियां गिना रहे थे अश्विनी वैष्णव, तभी गुल हुई बिजली; भड़के ऊर्जा मंत्री ने लिया बड़ा एक्शन
370 Biryani Controversy: मुनव्वर फारूकी ने उड़ाया प्रणित मोरे का मजाक, सोशल मीडिया पर घिरे तो हटाया पोस्ट
Praneet More Show: मेल शव के प्राइवेट पार्ट पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, विवाद में लेडी डॉक्टर का वीडियो वायरल
Wanted to eat roasted chicken but got roasted instead ? pic.twitter.com/mV4DBjGXNH — Jitu (@JituGalani5) July 2, 2022
व्हाट्सएप ग्रुप पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट
आपको बता दें कि एक व्हाट्सएप ग्रुप पर हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट में बताया गया कि क्या हुआ था। दरअसल जीतू ने व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजा, जिसमें कहा गया था, ‘स्विगी से रिफंड मिल गया, गलत जगह ऑर्डर हो गया था वो। इस पर उनके पिता ने ऐसा जवाब दिया, जिसके बारे में उसने कभी नहीं सोचा होगा, जिसे पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे।
शख्स के पिता ने कहा, ‘तू भी गलती से ऑर्डर हुआ था, लेकिन मुझे तो रिफंड नहीं मिला?’ इसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप पर शख्स की मां ने भी रिएक्शन दिया। मां ने हंसने वाले दो इमोजी भेजें। अब इसका स्क्रीनशॉट जमकर वायरल हो रहा है, आप भी यह वायरल चैट को देखकर खूब हंसेंगे।
