मगरमच्छ कछुए को मुंह में लेकर लगा चबाने, इसके बाद जो हुआ.. देखें- वीडियो
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: हम सब जानते है मगरमच्छ बहुत ही खूंखार जानवर होता है, वो एक झटके में आसानी से किसी भी जीव को निगल सकता है। शिकार के मामले में मगरमच्छ बहुत प्रभावी होता है, एक बार उसके जबड़े में शिकार आ जाये तो वह छूटना नामुमकिन हो जाता है। ऐसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मगरमच्छ ने एक शिकार किया है…
मगरमच्छ ने किया ऐसा शिकार..
बता दें कि वीडियो जितना खतरनाक है उतना ही मजेदार भी है, दरअसल एक मगरमच्छ किसी बड़े जानवर का नहीं बल्कि एक छोटेसे कछुए का शिकार करता है, लेकिन ये नजारा एक पल के लिए डरावना होता है, की मगरमछ वाकई में कछुए को खा रहा है, लेकिन थोड़ी देर बाद जो होता है वह वाकई में बहुत मेजदार होता है। अब मगरमच्छ के इस अनोखे शिकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
कवच ने बचाई कछुए की जान
दरअसल मगरमच्छ उसे खाने और निगलने की कोशिश करता है, लेकिन वह अपने इस काम में असफल रहता है, क्योंकि कछुए की पीठ पर पत्थर जैसा कवच होता है; जो कछुए को मगरमच्छ के नुकीले दांतों से बचाता है। लेकिन इसके बाद भी मगरमच्छ बहुत कोशिश करता है, लेकिन जब उसे लगता है कि वह कछुए को नहीं निगल पाएगा तो वह उसे जाने देता है। मगरमच्छ के चंगुल से बचने के बाद कछुआ भी धीरे-धीरे वहां से दूर चला जाता है। आपने शायद कभी किसी मगरमच्छ को इस तरह असफल होते नहीं देखा होगा, अब इसका वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।
मगरमच्छ ने मानी हार, कछुआ धीरे से निकल गया
जैसा की हमने आपको पहले ही बताया है कि यह वीडियो इतना मजेदार और अनोखा है कि आप पहले सोचेंगे कि मगरमच्छ कछुए को खा जाएगा, लेकिन आखिर में ऐसा नहीं होता। आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Scienceturkiyeofficial नाम से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 54,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2,000 से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘कछुए के पीठ को दांतों से दबाने के बाद एहसास हुआ होगा कि इस जानवर को खाने का कोई फायदा नहीं।’
