दुल्हन ने अपनी ही शादी में बजाया ऐसा ढोल, उड़ गए लोगों के होश, देखें वायरल वीडियो
- Written By: अमन दुबे
नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ न कुछ काफी तेजी से वायरल (Viral) होता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई दिनों से एक दुल्हन (Bride) का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपनी ही शादी के मौके पर बड़ी खूबसूरती से ढोल (Dhol) बजा रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो केरल राज्य का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल साड़ी पहने दुल्हन आपने गले में ढोल लटकी हुई है और उसे जमकर पीट रही है। इस ढोल को चेंडा कहते हैं। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। वीडियो के अंत में लड़की के पापा और पति भी उसका चेंडा बजाने में साथ देते हैं।
वे दिन गए जब दुल्हनें अपनी बारात को खिड़की के पर्दे से शर्माते हुए देखती थीं। अब की शादी में दुल्हन अपने दूल्हा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नाच ती है। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि कुछ देर बाद जब दुल्हन ढोल बजा रही होती है तो उसका पिता भी अपनी बेटी के साथ बड़े उत्साह से ढोल बजा रहा होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुल्हन के पिता चेंडा मास्टर हैं। लड़की भी इस काम में माहिर है। कुछ देर के बाद दूल्हा भी इन सब में शामिल हुआ देखा जा सकता है।
https://twitter.com/LHBCoach/status/1607408001488683008
सम्बंधित ख़बरें
Archery World Cup: भारतीय तीरंदाजों ने ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को चटायी धूल, धीरज और कुमकुम ने जीता गोल्ड
Gwalior News: पिकनिक मनाने गए थे दोस्त, तिघरा डैम में डूबे दो मेडिकल कॉलेज के छात्र; 18 घंटे बाद मिला दूसरा शव
Neeraj Chopra Injury Update: कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह पक्की नहीं, खेलने के लिए पार करना होगा यह बड़ा रोड़ा
‘रंगा-बिल्ला’ केस के डर से घर में कैद हो गए थे Bobby Deol, पिता धर्मेंद्र ने लगा दी थी सख्त पाबंदियां
सोशल मीडिया पर दुल्हन के इस अंदाज को लोगों ने खूब प्यार दिया
वीडियो के केप्शन में लिखा हुआ है कि यह एक शादी का वीडियो है, जो गुरूवयूरव मंदिर में थी।दिल को छू लेने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @LHBCoac आईडी से 26 दिसंबर को पोस्ट किया गया था। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग दुल्हन के इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस परंपरा को बेहतरीन बताया है तो कुछ लोगों ने दुल्हन की कला को सलाम किया है।
