Thar स्टंट बना खतरनाक हादसा! नशे में छत पर बैठी लड़की गिरी, वीडियो वायरल
Thar Stunt Viral Video : थार की छत पर बैठकर स्टंट कर रही लड़की के गिरने का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग हैरान और नाराज दोनों हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Drunk Girl On Thar Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक लड़की महिंद्रा थार की छत पर बैठी हुई है और पूरी तरह नशे में नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि यह घटना रात के समय की है, जब सड़क पर स्टंट दिखाने के लिए गाड़ी चलाई जा रही थी। इस दौरान जरा सी लापरवाही एक बड़े हादसे में बदलती दिखती है।
लड़की पूरी तरह से दारू के नशे में धुत्त है वह थार की छत पर बैठ जाती और ड्राइवर स्टंट कराने की कोशिश करता है लड़की तुरंत नीचे जाकर गिरती है। ऐसे शराबियों के साथ में ऐसा होना बहुत जरूरी होता है ,अब आगे से ये कभी ऊपर नहीं बैठेगी 😂 pic.twitter.com/HisY39UjXy — Pradeep Chaudhary (@pradeepgr63) April 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Shivpuri Viral Video: मगरमच्छ के साथ खिलवाड़ पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर दो युवक गिरफ्तार
IIM ग्रेजुएट ने पहली सैलरी कैश में माता-पिता को दी, इमोशनल सरप्राइज देख भर आई सबकी आंखें
बिना पैसे भारत घूमने निकला विदेशी, ब्रिटिश यूट्यूबर को मिली दिल जीतने वाली मेहमाननवाजी
ताजमहल परिसर में बंदरों की ‘पूल पार्टी’! पानी के टैंक में मस्ती करते वीडियो हुए वायरल
थार गाड़ी से स्टंट करने के दौरान हुआ हादसा
वीडियो में दिखता है कि जैसे ही लड़की संतुलन बनाने की कोशिश करती है, ड्राइवर गाड़ी को आगे बढ़ा देता है। अचानक झटका लगने पर लड़की अपना बैलेंस खो देती है और सीधे नीचे गिर जाती है।
यह पूरा दृश्य बेहद खतरनाक है और साफ तौर पर दिखाता है कि इस तरह के स्टंट कितने जोखिम भरे हो सकते हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी ओर दौड़ते हैं। हालांकि वीडियो में उसकी हालत के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती।
ये खबर भी पढ़ें : सेक्यूरिटी गार्ड Viral Video: मच्छरदानी के नीचे ड्यूटी करता गार्ड, वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
स्टंट फिल्म में अच्छे लगते हैं, सड़क पर नहीं
वायरल वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और जानलेवा हरकत बताया। एक यूजर ने लिखा, “स्टंट फिल्म में अच्छे लगते हैं, सड़क पर नहीं।”
वहीं दूसरे ने कहा, “नशे में ड्राइविंग और स्टंट करना बेहद खतरनाक है।” कुछ लोगों ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। यह वीडियो एक बार फिर सड़क सुरक्षा और जिम्मेदारी की जरूरत को उजागर करता है।
