‘20 लाख सिर्फ टोरबाजी के दिए हैं’, गलत साइड थार चलाने वाले वीडियो को देख भड़के लोग
Viral Thar Video : गलत साइड थार चलाते हुए एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में ड्राइवर कहता है कि थार लेने के बाद कोई कुछ नहीं कहता, जिस पर यूजर्स जमकर नाराजगी जता रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Thar Wrong Side Driving : महंगी गाड़ी खरीदने के बाद कुछ लोगों की सोच भी बदल जाती है, इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है। इस वीडियो में एक शख्स थार गाड़ी चलाते हुए खुलेआम गलत साइड ड्राइविंग करता नजर आ रहा है।
इतना ही नहीं, वह कैमरे पर यह कहते हुए सुनाई देता है कि थार चलाने का फायदा यह है कि आप जैसे चाहें वैसे गाड़ी चला सकते हैं और कोई आपको टोकने वाला नहीं होता। शख्स का दावा है कि उसने 20 लाख रुपये सिर्फ “टोरबाजी” के लिए खर्च किए हैं, ताकि सड़क पर लोग खुद रास्ता छोड़ दें।
गलत साइड थार चलाने का वीडियो देख भड़के लोग
वीडियो में दिखता है कि दूसरी ओर जाम लगा होने के कारण थार चालक उलटी दिशा में गाड़ी चला रहा है। वह पूरे आत्मविश्वास के साथ कहता है कि वह गलत साइड जा रहा है, लेकिन न कोई डिपर मारेगा और न ही कोई कुछ बोलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
“ऑस्ट्रेलिया मत आओ…” कहकर शुरू किया वीडियो, फिर बताई ₹40 हजार रोज कमाने की कहानी
विदेशी मां ने बताए भारत में बच्चों को पालने के 5 फायदे, वीडियो ने जीता दिल
₹1000 की चाय और रॉल्स रॉयस की सवारी! ‘डीलक्स भैयाजी’ का अनोखा बिजनेस हुआ वायरल
भारत में फोन ज्यादा सुरक्षित? विदेशी महिला ने की तारीफ, लंदन की सच्चाई सुनकर चौंक जाएंगे
यह बयान सुनकर साफ लगता है कि ड्राइवर को न तो ट्रैफिक नियमों की चिंता है और न ही सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा की। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को बुरी तरह खटक रहा है और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
कोविड तो चला गया, लेकिन ये मेंटैलिटी वायरस रह गया
इस वीडियो को X (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर Rattan Dhillon ने शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “कोविड तो चला गया, लेकिन ये मेंटैलिटी वायरस रह गया। क्या महंगा वाहन खरीदने से कॉमन सेंस चला जाता है?” पोस्ट वायरल होते ही यूजर्स ने ड्राइवर की सोच पर जमकर सवाल उठाए।
एक यूजर प्रतिभा कौल ने कमेंट किया कि उन्होंने अपने ड्राइवर को साफ कह दिया है कि अगर सामने थार दिखे, तो रास्ता बदल लो। कई लोगों ने इसे सड़क पर बढ़ते घमंड और गैर-जिम्मेदाराना रवैये का उदाहरण बताया। कुल मिलाकर यह वीडियो एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या पैसा आने से जिम्मेदारी कम हो जाती है?
