तमिलनाडु के एक स्कूल में आयोजित कॉन्वोकेशन समारोह में ‘पुष्पा’ स्टेप, बच्चे संग प्रिंसिपल का अंदाज वायरल
Pushpa Step Viral Video : तमिलनाडु के एक स्कूल के कॉन्वोकेशन समारोह में बच्चे के ‘पुष्पा’ स्टेप को प्रिंसिपल ने दोहराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Principal Student Pushpa Gesture : तमिलनाडु के एक स्कूल में आयोजित कॉन्वोकेशन समारोह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आमतौर पर दीक्षांत समारोह को एक औपचारिक कार्यक्रम माना जाता है, जहां छात्र मंच पर सर्टिफिकेट लेते हैं और तालियों के बीच अपनी उपलब्धि का जश्न मनाते हैं।
लेकिन इस बार मंच पर हुआ एक छोटा सा पल इस पूरे कार्यक्रम को यादगार बना गया। छोटे-छोटे बच्चे सुनहरे रंग के ग्लिटरिंग गाउन और कैप पहनकर मंच पर पहुंच रहे थे, जबकि प्रिंसिपल और स्कूल के अन्य पदाधिकारी भी उसी ड्रेस में मौजूद थे।
बच्चे ने किया पुष्पा का स्टेप
इसी दौरान एक नन्हा बच्चा सर्टिफिकेट लेते समय फिल्म Pushpa: The Rise का मशहूर हैंड जेस्चर करता है, जिसे अभिनेता Allu Arjun ने लोकप्रिय बनाया था। बच्चे के स्टाइलिश पोज देते ही प्रिंसिपल ने मुस्कुराते हुए वही स्टेप दोहराया और हल्का सा झुककर उसका साथ दिया।
यह दृश्य देखते ही वहां मौजूद अभिभावक और शिक्षक भी मुस्कुरा उठे। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “Gen Alpha steps? Sir said- challenge accepted.” यही लाइन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी।
ये खबर भी पढ़ें : बारात से पहले अंधेरे में डूबा बिजनौर का शादी घर, बिना सूचना बिजली काटने का आरोप
बच्चों के साथ जुड़ाव की जमकर तारीफ
यह वीडियो स्कूल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे हजारों लाइक्स और शेयर मिल चुके हैं। यूजर्स ने प्रिंसिपल की सादगी और बच्चों के साथ उनके जुड़ाव की जमकर तारीफ की।
कई लोगों ने लिखा कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के साथ तालमेल और समझ भी उतनी ही जरूरी है। इस खास पल ने साबित कर दिया कि कभी-कभी एक छोटा सा इशारा भी बड़े दिल जीत लेता है।
