ताडोबा में टाइग्रेस कुवानी के जुड़वा शावकों की मस्ती, वीडियो हुआ वायरल
Tadoba Tiger Reserve Viral Video : ताडोबा टाइगर रिजर्व के पांगड़ी कोर ज़ोन में टाइग्रेस कुवानी के जुड़वा शावकों का खेलता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह दृश्य सफल वन्यजीव संरक्षण की तस्वीर।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Kuwani Tigress Twin Cubs : महाराष्ट्र के ताडोबा टाइगर रिजर्व से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। पांगड़ी कोर ज़ोन में टाइग्रेस कुवानी के जुड़वा शावक जंगल के रास्ते पर खेलते और उछलते-कूदते नजर आए।
इस खूबसूरत पल को वन्यजीव फोटोग्राफर सौरभ कुमार ने अपने कैमरे में कैद किया और इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो गया और प्रकृति प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
ताडोबा टाइगर रिजर्व का वीडियो वायरल
स्लो-मोशन में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में दोनों शावक बेहद मासूम और आत्मविश्वास से भरे दिखते हैं। कभी वे एक-दूसरे के पीछे दौड़ते हैं तो कभी जंगल की पगडंडी पर इठलाते नजर आते हैं।
उनकी चाल में बचपन की नादानी भी झलकती है और भविष्य के ताकतवर शिकारी की झलक भी दिखाई देती है। जंगल के शांत माहौल में उनका खेलना दर्शकों को सुकून भरा एहसास देता है। कई यूजर्स ने इस दृश्य को ‘दिल जीत लेने वाला’ बताया है।
ये खबर भी पढ़ें : 15 साल बाद दोहराया कॉलेज डांस, शादी में ‘You Are My Soniya’ गाने पर थिरका कपल, वीडियो वायरल
भारत के जंगलों में जीवन अपनी पूरी खूबसूरती के साथ फल-फूल रहा है
ताडोबा टाइगर रिजर्व पहले भी शावकों की यादगार झलकियों के लिए जाना जाता रहा है। यहां अक्सर बाघिनों को अपने बच्चों के साथ देखा जाता है, जो इस क्षेत्र में सफल वन्यजीव संरक्षण की कहानी बयां करता है।
कुवानी के जुड़वा शावकों का यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि भारत के जंगलों में जीवन अपनी पूरी खूबसूरती के साथ फल-फूल रहा है। यह दृश्य न केवल रोमांचित करता है, बल्कि प्रकृति के संरक्षण की अहमियत भी याद दिलाता है।
