Swiggy डिलीवरी बॉय ने थोड़े-थोड़े पैसे जोड़कर मां-दादी के लिए खरीदा TV, तोहफा देते वक्त छलके आंसू

Swiggy Delivery Boy : पश्चिम बंगाल के एक Swiggy डिलीवरी बॉय ने अपनी मेहनत की कमाई से मां और दादी के लिए नया TV खरीदा। परिवार को सरप्राइज देने का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।
A Swiggy delivery rider won hearts by saving money from his earnings to buy a new TV for his mother and grandmother.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Delivery Boy Buys TV : कमाई का मतलब सिर्फ अपने खर्च पूरे करना नहीं, बल्कि अपनी मेहनत की कमाई से अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाना भी है। पश्चिम बंगाल के एक Swiggy डिलीवरी बॉय ने इसी बात को साबित कर दिया। डिलीवरी का काम करते हुए इस युवक ने थोड़े-थोड़े पैसे बचाए और अपनी मां और दादी के लिए नया TV खरीद लिया।

परिवार को यह तोहफा देने के बाद का भावुक पल कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक नए TV के सामने खड़ा दिखाई देता है और अपनी खुशी को संभालने की कोशिश करता नजर आता है।

डिलीवरी बॉय ने मां-दादी के लिए खरीदी TV

वायरल वीडियो में युवक कैमरे की तरफ इशारा करते हुए बताता है कि उसने Swiggy में डिलीवरी करके धीरे-धीरे पैसे जमा किए और इन्हीं पैसों से TV खरीदा है। वह कहता है कि उसकी मां और दादी नया TV पाकर बहुत खुश हैं। इसके बाद वह अपनी दादी से बंगाली भाषा में पूछता है कि क्या वह TV मिलने से खुश हैं।

दादी मुस्कुराते हुए सिर हिलाकर अपनी खुशी जाहिर करती हैं। इसके बाद युवक अपनी मां से भी कुछ कहने के लिए कहता है। मां भावुक होकर बंगाली में कहती हैं, जिसका मतलब है कि वह बहुत खुश हैं। बेटे की मेहनत से मिला यह तोहफा पूरे परिवार के लिए खास बन जाता है।

वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग

इस वीडियो को Instagram पर Raw India नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने डिलीवरी बॉय की मेहनत और परिवार के प्रति उसके प्यार की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने कहा कि कोई हजारों करोड़ रुपये कमाकर भी खुश नहीं है, जबकि कोई व्यक्ति एक TV खरीदकर इतना खुश है।

दूसरे यूजर ने लिखा कि वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि युवक ने इस तोहफे के लिए कितनी मेहनत की होगी और भगवान उसे जिंदगी में खूब तरक्की दे। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि कमाई की असली खुशी तब है, जब उससे परिवार के चेहरे पर मुस्कान आए। सोशल मीडिया पर लोग इस छोटे से तोहफे को बड़ी खुशी और सच्चे पारिवारिक प्यार की मिसाल बता रहे हैं।

A Swiggy delivery rider won hearts by saving money from his earnings to buy a new TV for his mother and grandmother.
मुंबई लोकल के बाहर लटककर सफर करती दिखीं महिलाएं, वायरल VIDEO ने बढ़ाई सुरक्षा की चिंता
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com