गर्भवती होने के 35 साल बाद अचानक हुआ पेट दर्द, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: अगर हम आपको कहें की दुनिया में एक महिला ऐसी है जो कई सालों से अपने पेट में बच्चा पाल रखी है, तो क्या आपका इस बात पर विश्वास होगा ? जी नहीं ना? लेकिन यह घटना बिलकुल सच है दरअसल कई सालों से महिला के पेट में बच्चा पल रहा था लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि महिला इस बात से अनजान थी। आइए जानते है क्या है पूरी खबर…
कई सालों से पेट में था….
दरअसल यह हैरान कर देने वाली घटना अल्जीरिया (Algeria) की है, यहां की रहिवासी एक 73 साल की महिला के पेट में अचानक भयंकर दर्द हुआ। ऐसे दर्द की हालत में वह डॉक्टर के पास पहुंचीं। लेकिन जब डॉक्टर ने पेट दर्द की वजह जानने की कोशिश की तो उनके होश उड़ गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि बुजुर्ग महिला के पेट में कई सालों से सात महीने का भ्रूण मौजूद था। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि महिला इस बात से बिल्कुल बेखबर थी। उस महिला को इसके बारे में कुछ भी पता नहीं था।
पेट में हुआ भयंकर दर्द
‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आपको बता दें कि इससे पहले भी महिला का पेट दर्द होता रहता था, लेकिन डॉक्टरों को इसके पीछे की वजह नहीं मालूम थी और न ही इसका पता चला।लेकिन जब इस बार महिला के पेट में बहुत जबरदस्त दर्द हुआ तो डॉक्टर ने जांच की और पाया कि महिला के पेट में करीब 35 साल से सात महीने का भ्रूण मौजूद था और हैरान की बात तो यह है कि इससे महिला को कोई नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि अब, वह भ्रूण एक स्टोन बन चुका था। डॉक्टरों ने इसे ‘बेबी स्टोन’ बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
मेरी लाइफ में दो खास लोग- एक भारतीय और दूसरा पाकिस्तानी… जेडी वेंस का बयान हो रहा वायरल- VIDEO
Singrauli Suicide News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शादी वाले दिन 19 वर्षीय दुल्हन भाजपा ने दी जान
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Gite Brothers की अफवाहों से महायुति में मची खलबली, सोशल मीडिया पर मतपत्र वायरल होने से मचा हड़कंप
पेट से निकला 2 किलो का बेबी स्टोन
दर्द से तड़प रही महिला की जब डॉक्टरों ने जांच की तो वे भी दंग रह गए। जी हां डॉक्टरों ने जब महिला की जांच की तो पता चला कि बेबी स्टोन का भार 4.5 पाउंड यानी 2 किलो तक था। इस घटना के बाद डॉक्टरों ने इसे लिथोपेडियन (Lithopedion) बताया। ऐसा होने के पीछे की वजह भी डॉक्टरों ने बताई है।
जाने कैसे होता है बेबी स्टोन
इस बारे में डॉक्टर ने कहा, ‘ऐसा तब होता है, जब प्रेगनेंसी गर्भाशय के बजाय पेट में बनती है। आपको बता दें कि ऐसा तब होता है जब बच्चे में निरंतर खून की कमी होती है इसके कारण भ्रूण विकसित नहीं हो पाता, जिसकी वजह से भ्रूण को बाहर निकालने का कोई तरीका नहीं होता। धीरे-धीरे भ्रूण स्टोन में बदलने लगता है।’ इस वजह से महिला के पेट में मौजूद भ्रूण को ‘बेबी स्टोन’ कहा गया। इस घटना को सुनकर सभी दंग है।
