अजीब: पृथ्वी पर अगले साल एलियंस करेंगे हमला, भविष्य से लौटे शख्स ने किया दावा
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: रोजाना सोशल मीडिया पर कई तरह की हैरान कर देने वाली बातें सामने आती है। जिसे देख कर या सुनकर हम हैरान रह जाते है। ऐसी ही एक खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसे देखकर हर कई अचंभित हो रहा है। दरअसल टाइम ट्रैवलर के कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर आते है उन्ही में से एक टाइम ट्रैवलर ने कहा है की वो किसी भी तरह के भविष्य में जाने में कामयाब हुए है। बता दें कि टाइम ट्रैवलर वो होते है जिन्हे भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले ही पता चल जाता है। आइये जानते है पूरी खबर क्या है….
2022 में पृथ्वी पर एलियंस करेंगे हमला
दरअसल ऐसे ही एक टाइम ट्रैवलर (Time Traveller) ने दावा किया है कि वो 2714 में जा कर वापस आया है और उसने आज से इतने साल आगे की दुनिया देख ली है। उसे पता है कि आगे क्या होने वाला है। इसमें सबसे पहली बात जो लोगों का ध्यान खींच रही है वो ये कि अगले ही साल यानी 2022 में पृथ्वी पर एलियंस हमला (Alien Attack On Earth) करेंगे। इस बात को जानकर लोग हैरान हो गए है।
भविष्य में होगी 5 बड़ी घटनाएं
आपको बता दें कि सोशल मिडिया प्लेटफार्म टिकटोक पर @aesthetictimewarper नाम से बने अकाउंट पर शख्स अपने भविष्य की जर्नी से जुड़े कई वीडियोज शेयर करते रहता है। इतना ही नहीं बल्कि उसने भविष्य से जुड़ी कई भविष्यवाणियां की है।
सम्बंधित ख़बरें
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Gite Brothers की अफवाहों से महायुति में मची खलबली, सोशल मीडिया पर मतपत्र वायरल होने से मचा हड़कंप
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Himanshu Jangra FIR: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद ने लिया नया मोड़, महाराष्ट्र के बाद गुरुग्राम में केस दर्ज
जुलाई में ही इस अकाउंट से शेयर किये एक वीडियो के जरिये उसने बताया था कि 2021 के आखिरी और 2022 की शुरुआत में पांच अजीबोगरीब चीजें होंगी। इसमें दिसंबर में डायनासोर की वापसी के बारे में भी इस शख्स ने इशारा किया था। टाइम ट्रैवलर का दावा है कि तीन युवक डायनासोर के अंडे और दूसरी दुनिया के द्वार खोलेंगे।
शख्स ने कही ये बात…..
आपको बता दें कि टाइम ट्रैवलर इस शख्स ने कई हैरानी कर देने वाली बातें की है। शख्स ने अपने टिकटोक अकाउंट के जरिये एक रहस्यमयी शहर की खोज का भी इशारा किया है। उसने बताया कि जल्द ही अटलांटिक महासागर में डूब चुके अटलांटिस की खोज की जाएगी। इसमें इंसान जैसी मछलियां भी सामने आएंगी।
हालांकि, अकाउंट द्वारा की गई कई भविष्यवाणियां गलत साबित हो चुकी हैं। आपको बता दें कि इस शख्स ने 11 अगस्त 2021 को लेकर भविष्यवाणी की थी कि इस दिन कुछ अनोखी चीज होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब शख्स का दावा है कि अचानक कई उल्कापिंड गिरेंगे और इसके साथ ही पृथ्वी पर एलियंस लैंड करेंगे।
लोगों ने किए कमेंट्स
शख्स के इस वीडियोज ने सोशल मीडिया धूम मचा कर रखी है। शख्स के दावों के वीडियोज को काफी चर्चा मिलती है। एलियन अटैक वाले वीडियो को अभी तक करीब 40 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोग उसकी बातों पर यकीन करते हैं लेकिन कई लोगों को ये मात्र अटेंशन पाने का जरिया लगता है। जिसके जरिये वो फेमस होना चाहता है।
एक शख्स ने लिखा कि इस अकाउंट द्वारा की गई सारी भविष्यवाणियां अभी तक गलत साबित हुई है। ऐसे में उस पर विश्वास नहीं कर सकते। इस तरह सोशल मिडिया पर कमेंट्स के जरिए लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।
