स्पीति वैली में बस की छत पर बैठकर सफर करते दिखे पर्यटक, 200 मीटर गहरी खाई के बीच वायरल वीडियो पर मचा बवाल
Spiti Valley Viral Video : स्पीति वैली में बस की छत पर बैठकर सफर कर रहे पर्यटकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग टूर ऑपरेटर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Bus Roof Viral Video : हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत स्पीति वैली अपनी बर्फीली चोटियों, बौद्ध मठों और मनमोहक प्राकृतिक नजारों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। लेकिन इन दिनों यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अलग वजह से चर्चा में है।
वायरल वीडियो में करीब 10 पर्यटक एक चलती बस की छत पर बैठकर पहाड़ी रास्तों का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे करीब 200 मीटर गहरी खाई है, जिसके नीचे सतलुज नदी बहती है। ऐसे में वीडियो देखकर कई लोग इसे बेहद खतरनाक बता रहे हैं।
Best thing about this point is that the gorge here is almost 200 m plus and chilled ice cold satluj down there ! More specifically, rescue operations are going to be more tough seeing the terrain! I pity only the admin who have to make the effort to save these chimps who feel… pic.twitter.com/kFDRDJdoww — Nikhil saini (@iNikhilsaini) June 28, 2026
सम्बंधित ख़बरें
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
फ्लाइट में एयर होस्टेस बनी पत्नी को देख पति रह गया हैरान, खूबसूरत सरप्राइज वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
चलती ट्रेन की छत पर खड़ा दिखा शख्स, हाथ में वॉकी-टॉकी देख लोग हैरान; वायरल वीडियो पर उठे सवाल
एयरपोर्ट पर कबाड़े वाला! रिक्शा लेकर रनवे के पास पहुंचा शख्स, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे मुमकिन है?
बस की छत पर बैठकर सफर करते दिखे पर्यटक
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर निखिल सैनी नाम के यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट के साथ लिखा गया कि यहां रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद मुश्किल होते हैं, लेकिन कुछ लोग बस की छत पर बैठकर सफर करना “कूल” समझ रहे हैं।
वीडियो में दिखाई दे रही बस को कुछ यूजर्स ने बलवंत ऑपरेटर्स की बस बताया है। हालांकि, वीडियो कब का है और इसमें दिख रहे लोगों की पहचान या घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वीडियो से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती।
ये खबर भी पढ़ें : फ्लाइट में एयर होस्टेस बनी पत्नी को देख पति रह गया हैरान, खूबसूरत सरप्राइज वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
यूजर्स ने टूर ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने टूर ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यात्रियों को इस तरह बस की छत पर बैठने की अनुमति देना गंभीर लापरवाही हो सकती है।
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “एक जोर का ब्रेक लगा तो सीधा बंजी जंप हो जाएगा।” वहीं दूसरे ने इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पहाड़ी इलाकों में यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
