फ्लाइट में एयर होस्टेस बनी पत्नी को देख पति रह गया हैरान, खूबसूरत सरप्राइज वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Flight Surprise Video : सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक एयर होस्टेस अपनी ही फ्लाइट में यात्रा कर रहे पति को देखकर खुशी से खिल उठती है।
A heartwarming video of an air hostess surprising her husband on a flight is winning hearts across social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Husband Wife Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद भावुक और प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक एयर होस्टेस अपनी ड्यूटी के दौरान यात्रियों का स्वागत करती नजर आती है, लेकिन उसके चेहरे की मुस्कान कुछ खास होने का इशारा देती है।

कुछ ही पल बाद यात्रियों की लाइन में उसका पति फ्लाइट में प्रवेश करता है। जैसे ही दोनों की नजरें मिलती हैं, उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देने लगती है। यह खूबसूरत पल कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है।

एयर होस्टेस पत्नी और यात्री पति की प्यारी मुलाकात

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर aishwaryatamta98 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पति अपनी पत्नी को एयर होस्टेस की ड्रेस में देखकर कुछ पल के लिए हैरान रह जाता है।

वहीं पत्नी भी खुशी से मुस्कुराते हुए उसका स्वागत करती है। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर प्यार जताते हैं और फिर पति अपनी सीट की ओर बढ़ जाता है। कुछ ही सेकंड का यह वीडियो लोगों को रिश्तों की खूबसूरती और छोटे-छोटे सरप्राइज की अहमियत याद दिला रहा है।

प्यार, सम्मान और रिश्तों की मिठास की मिसाल

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पति को देखकर उसकी मुस्कान सबसे खूबसूरत थी।" दूसरे ने कहा, "आज तो पति का पूरा दिन बन गया होगा।"

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "लग रहा था कि वह अपने पति को गले लगाना चाहती थी, लेकिन ड्यूटी की वजह से खुद को संभाल लिया।" यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे प्यार, सम्मान और रिश्तों की मिठास की मिसाल बता रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com