Ajith Kumar: धड़धड़ा कर गिरा अजित कुमार का 250 फीट का बैनर, भागकर फैंस ने बचाई जान, वीडियो
Ajith Kumar Banner Collapse: साउथ एक्टर अजीत का बैनर गिरने की वजह से मल्टीप्लेक्स के बाहर भगदड़ जैसी हालत हो गई, 'गुड बैड अग्ली' के रिलीज होने से ठीक पहले यह घटना हुई। गनीमत है कि एक बड़ा हादसा टल गया है।
- Written By: अनिल सिंह
अजित कुमार के बैनर की चपेट में आने से बचे फैंस, धड़धड़ा कर गिरा 250 फीट का पोस्टर
Ajith Kumar Banner Collapse: साउथ की सुपरस्टार अजीत कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे ठीक पहले एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। तिरुनेलवेली में एक थिएटर के बाहर ढाई सौ फीट लंबा बैनर लगाया गया था, जो अचानक धड़धड़ा का गिर गया। बैनर के आसपास फैंस मौजूद थे। लेकिन बैनर गिरता देख फैंस अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़े हुए और यही कारण रहा कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। अगर फैंस दौड़कर अपनी जान ना बचाते तो यह एक बड़ा हादसा बन जाता। सोशल मीडिया पर अजीत कुमार के बैनर गिरने का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तिरुनेलवेली में एक थिएटर के बाहर अजीत कुमार का ढाई सौ फीट का यह बैनर जमींदोज हो गया है वहां इस घटना के वक्त काफी लोग मौजूद थे, लेकिन बैनर को नीचे गिरता देख लोग वहां से भाग खड़े हुए वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि बैनर भारी भरकम नजर आ रहा था और यह जिस पर गिरता वह बुरी तरह से जख्मी हो सकता था।
Aandava unakey poramai pola. En Thala oda valarchiya pathu🥺🥺🥺💔💔💔💔💔😭😭😭😭😭
265ft cutout fails💔💔💔#AjithKumar #GoodBadUgly pic.twitter.com/ImsMR52QEB — ꧁⪻♥𝓒𝓸𝓲𝓶𝓫𝓪𝓽𝓸𝓻𝓮𝓴𝓪𝓻𝓪𝓷ᴿᵉᵈ ᴰʳᵃᵍᵒⁿ♥⪼꧂ (@SathishSK30) April 6, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर
ये भी पढ़ें- महात्मा गांधी के निधन पर पंडित रविशंकर को मिली थी चुनौती
अजीत कुमार ने हमेशा अपने फैंस को सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने हमेशा अपने फैंस से गुजारिश की है कि वह किसी भी तरह का बड़ा आयोजन न करें, क्योंकि कई बार बड़े आयोजन की वजह से बड़ी दुर्घटना हो जाती है, लेकिन का यह जा रहा है कि’गुड बैड अग्ली’ फिल्म की रिलीज से पहले उनके फैंस ने कुछ बड़ा करने की कोशिश की थी और शायद यह उसी का नतीजा है कि अजीत कुमार का यह बैनर गिर पड़ा है। फिल्म’गुड बैड अग्ली’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उनकी पिछली फिल्म विदामुर्याची बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, ऐसे में अब देखना यह होगा कि उनकी यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।
