ड्यूटी पर सिक्योरिटी गार्ड ने गाया नुसरत फतेह अली खान का गाना, लोग बोले- ‘छुपा हुआ टैलेंट’
Security Guard Singing Video : ड्यूटी के दौरान गाना गाते एक सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने नुसरत फतेह अली खान का गाना गाकर लोगों को हैरान कर दिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Security Guard Singing Nusrat Fateh Ali Khan Song : हर ऑफिस, बिल्डिंग या कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका बेहद अहम होती है। वे दिन-रात मेहनत करके सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, लेकिन उनके भीतर छिपे हुनर को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस सोच को बदल दिया है।
इसमें एक सिक्योरिटी गार्ड अपनी ड्यूटी के दौरान मशहूर गायक नुसरत फतेह अली खान का गाना “जुर्म सिर्फ इतना है” गाते नजर आ रहा है। उनकी आवाज और सुर-ताल इतने सटीक हैं कि सुनने वाले हैरान रह जाते हैं।
सिक्योरिटी गार्ड ने गाया नुसरत फतेह अली खान का गाना
वीडियो में देखा जा सकता है कि गार्ड अपनी ड्यूटी निभाते हुए पूरे मन से गाना गा रहा है। बिना किसी म्यूजिक या माइक के भी उसकी आवाज में ऐसा दम है कि वह सीधे दिल तक पहुंचती है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और तेजी से शेयर भी किया जा रहा है।
खास बात यह है कि एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “रुको ब्रो, माइक ला रहा हूं, रिकॉर्ड करना है।” इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस गार्ड की सिंगिंग ने लोगों पर कितना गहरा असर छोड़ा है।
ये खबर भी पढ़ें : कन्या पूजन में फ्रॉक पहनकर पहुंचा लड़का, लोगों ने मजाक में कहा- ‘अंडरकवर कन्या’, वीडियो वायरल
लोगों ने वीडियो देख गार्ड की जमकर तारीफ की
इस वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स गार्ड की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग इसे ‘हिडन टैलेंट’ बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि ऐसे कलाकारों को सही मंच मिलना चाहिए। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके संघर्ष और मेहनत की भी सराहना की है।
एक यूजर ने लिखा कि “इनकी आवाज का हक है कि इसे पूरी दुनिया सुने।” यह वीडियो एक बार फिर यह साबित करता है कि हुनर किसी पहचान या पेशे का मोहताज नहीं होता, बस उसे पहचानने और सराहने की जरूरत होती है।
