कन्या पूजन में फ्रॉक पहनकर पहुंचा लड़का, लोगों ने मजाक में कहा- ‘अंडरकवर कन्या’, वीडियो वायरल

Kanya Pujan Viral Video : कन्या पूजन के दौरान एक लड़का फ्रॉक पहनकर कन्या बनकर पहुंच गया। वीडियो में उसकी मासूम शरारत ने लोगों को खूब हंसाया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
A boy dressed as a girl to attend Kanjak Pujan leaves the internet amused in a viral video.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Boy Dressed as Girl for Kanya Pujan : नवरात्रि के दौरान होने वाला कंजक पूजन या कन्या पूजन बच्चियों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन उन्हें देवी का रूप मानकर घर-घर बुलाया जाता है, पूड़ी-हलवा खिलाया जाता है और गिफ्ट भी दिए जाते हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस परंपरा में एक मजेदार ट्विस्ट जोड़ दिया है।

वीडियो में एक बच्चा फ्रॉक पहनकर कन्या बनकर कंजक पूजन में शामिल होता नजर आता है। गुलाबी फ्रॉक पहने यह बच्चा हाथ में थाली लेकर बिल्कुल एक लड़की की तरह चलता दिखाई देता है, जिसे देखकर पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाए।

कन्या पूजन में फ्रॉक पहनकर कन्या पहुंचा लड़का

वीडियो में आगे जब उस बच्चे से कैमरे की तरफ चेहरा दिखाने को कहा जाता है, तो सच्चाई सामने आती है। जैसे ही वह मुड़ता है, साफ पता चलता है कि वह लड़की नहीं बल्कि लड़का है। यह देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे।

माना जा रहा है कि गिफ्ट और खाने के लालच में बच्चे ने यह मजेदार आइडिया अपनाया। वीडियो में दिख रहा है कि अब कंजक पूजन में सिर्फ पारंपरिक पूड़ी-हलवा ही नहीं, बल्कि बच्चों की पसंद का खाना जैसे बर्गर, मैगी और पिज्जा भी परोसा जा रहा है, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ जाता है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बच्चे को कहा, “अंडरकवर कन्या”

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने बच्चे को “अंडरकवर कन्या” कहा, तो किसी ने लिखा कि “लड़कियों के बिजनेस में पहला दिन है।” वहीं एक यूजर ने मजाक में कहा कि “माता रानी के साथ भी स्कैम हो गया।”

कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो न केवल हंसी का कारण बन रहा है, बल्कि बच्चों की मासूम शरारत और उनकी क्रिएटिविटी को भी दिखा रहा है। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com