रैपिडो राइडर निकला स्कूल का टॉपर, पुराने दोस्त से मुलाकात की कहानी ने लोगों को किया भावुक
Rapido Rider Viral Story : सोशल मीडिया पर एक भावुक कहानी वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक को रैपिडो राइड बुक करने पर पता चलता है कि उसका राइडर वही स्कूल का टॉपर चंदन है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।(सोर्स - सोशल मीडिया)
School Topper Rapido Rider : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल को छू लेने वाली कहानी तेजी से वायरल हो रही है। यह कहानी एक ऐसे युवक की है, जिसने जल्दबाजी में रैपिडो से बाइक राइड बुक की। जब उसने ऐप में राइडर का नाम देखा-चंदन, तो उसे अपने स्कूल के दिनों का क्लास टॉपर याद आ गया।
शुरुआत में उसे लगा कि यह महज नाम की समानता होगी, लेकिन जब राइडर सामने आया तो वह हैरान रह गया। सामने वही चंदन खड़ा था, जो कभी स्कूल में पढ़ाई में सबसे आगे रहता था। इस मुलाकात ने युवक को जिंदगी के कई पहलुओं के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया।
He booked a Rapido in a hurry… never imagining the rider would be his own class topper. Umar was getting late, so he quickly booked a ride.
The booking got confirmed. The rider’s name showed: Chandan. At first, he ignored it. Then he paused… Could this be our class topper… pic.twitter.com/qgNlKjcKPx — Bharat Mata Ke Sewak (@PatrioticSoul33) March 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
15 अप्रैल को एडमिशन, 24 को मिली लाश, कानपुर के गुरुकुल में 11 साल के मासूम की हत्या, पोस्टमार्टम ने खोला राज
दर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
गोंदिया: स्वास्थ्य विभाग को बड़ी सफलता, जिले की सभी 8 तहसीलों में थमी हाथीपांव बीमारी की चेन
नागरिकों ने लिया आरटीआई का ज्ञान, धामणगांव में हुआ जनजागरण अभियान
रैपिडो बुक करने पर आया स्कूल का क्लास टॉपर
राइड शुरू होने से पहले युवक ने मजाक में कहा, “अरे रैपिडो भैया!” इस पर चंदन मुस्कुराते हुए बोला, “पहले ओटीपी बता दो।” इसके बाद दोनों के बीच रास्ते में छोटी लेकिन दिल को छू लेने वाली बातचीत हुई। युवक ने उससे पूछा कि उसने रैपिडो चलाना कब शुरू किया। इस पर चंदन ने शांत अंदाज में जवाब दिया, “जिंदगी हमेशा हमारी योजना के मुताबिक नहीं चलती, दोस्त… लेकिन कोई बात नहीं।”
फिर मुस्कुराते हुए उसने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं राइडर बनूंगा और तुम मेरे ग्राहक बनोगे। जिंदगी अनिश्चित है। अब बैठो, मैं तुम्हें सुरक्षित छोड़ देता हूं।” उसकी यह सादगी और सकारात्मक सोच युवक को काफी प्रभावित कर गई।
ये खबर भी पढ़ें : जिम में साधु बाबा ने उठाया भारी वजन, पहले उड़ाया मजाक फिर देखकर रह गए सब हैरान
लोगों ने कहा- ईमानदारी का हर काम सम्मानजनक
यह कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘भारत माता के सेवक’ नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। पोस्ट के अंत में एक संदेश भी लिखा गया, जिसमें कहा गया कि नंबर, डिग्री या टॉपर होना भविष्य की गारंटी नहीं होता। अगर कोई व्यक्ति ईमानदारी से काम करता है, तो हर काम सम्मानजनक होता है।
पोस्ट वायरल होते ही लोगों की भावुक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई यूजर्स ने लिखा कि जिंदगी कभी भी बदल सकती है, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि सफलता हमेशा सीधी राह पर नहीं मिलती। वहीं कई यूजर्स ने अपने स्कूल और कॉलेज के टॉपर्स से जुड़ी ऐसी ही कहानियां भी शेयर कीं।
