स्कूल टीचर की अश्लील हरकत, अपने स्टूडेंट्स के केक में मिलाया पति का स्पर्म
- Written By: मृणाल पाठक
वॉशिंगटन: आज के समय में बहुत से लोग कई तरह की अजीबोगरीब चीज़ करने लगे हैं, जिसे जानकर काफी हैरानी (Shocking News) होती है। कुछ ऐसा ही मामला अमेरिका (US) के लुसियाना से सामने आया है। जो बेहद ही चौंकाने वाला है। दरअसल यहां एक महिला स्कूल टीचर (School Teacher) ने अपने स्टूडेंट्स (Students) के साथ कुछ ऐसी हरकत की है, जो शायद ही कभी किसी ने अपने सपने में सोचा होगा।
हुआ कुछ यूं कि, महिला टीचर ने अपने स्टूडेंट्स के केक में अपने पति का स्पर्म (Sperm In Cake) मिला दिया। जिसके बाद महिला के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। डेली स्टार के रिपोर्ट के अनुसार, दोषी महिला का नाम सिंथिया पर्किंस (Cynthia Perkins) है। यह टीचर स्टूडेंट्स के केक में पति का स्पर्म मिलाने के अलावा भी कई मामलों में कोर्ट में दोषी पाई गई है। महिला पर बच्चों के यौन शोषण का भी आरोप लगा है, जो जांच में सही पाया गया है। जिसके बाद कोर्ट ने महिला को 41 साल की सजा सुनाई है।
ज्ञात हो कि, स्कूल टीचर ने अपने पति का स्पर्म स्टूडेंट्स के केक में मिलाया था, वो अब उससे तलाक ले चुका है। वो SWAT में एक उच्च पुलिस अधिकारी के रूप में काम करता है। बता दें कि, बच्चों के केक में स्पर्म मिलाने के आरोप में पुलिस ने सिंथिया को साल 2019 में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पता चला था कि वो यौन शोषण और बच्चों की अश्लील वीडियो बनाने जैसे अपराध में भी शामिल है। गिरफ्तार होने के बाद सिंथिया ने स्कूल टीचर के पद से इस्तीफा दे दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Foreign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
France Shooting: फ्रांस के वैलेंस शहर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, छह लोग हुए घायल, हमलावर फरार
Russian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
अमेरिका में सेना पर ट्रंप का शिकंजा! सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार भेजे जा रहे जेल
गौरतलब है कि, स्टूडेंट्स के केक में स्पर्म मिलाने के आरोप में कोर्ट ने महिला को 1 साल की सजा सुनाई है। अब बाकी के बचे 40 साल की सजा महिला को यौन अपराधों में शामिल होने की वजह से मिली है। बता दें कि जिस टीचर ने अपने पति का स्पर्म स्टूडेंट्स के केक में मिलाया था, अब उस टीचर का तलाक हो चुका है। महिला टीचर का पति SWAT में एक उच्च पुलिस अधिकारी के रूप में काम करता है।
