घर बैठे ब्लड टेस्ट की सुविधा देखकर रूसी महिला बोली- 'भारत 2050 में जी रहा है', वीडियो वायरल

Russian Woman Video : भारत में घर बैठे ब्लड टेस्ट की सुविधा से प्रभावित एक रूसी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने भारतीय हेल्थकेयर सिस्टम की जमकर तारीफ की।
A Russian woman praised India's home blood test service, saying the country's healthcare system feels like it is living in 2050.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Home Blood Test : भारत की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ करते हुए एक रूसी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में महिला ने बताया कि भारत में मेडिकल सुविधाएं इतनी आसान और तेज हैं कि उन्हें लगता है जैसे देश "2050 में जी रहा है।"

वीडियो में उन्होंने घर बैठे ब्लड टेस्ट कराने के अपने अनुभव को साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। यह वीडियो इंस्टाग्राम के @borschtandbiryani अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे अब तक 1.65 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

रूसी महिला ने की भारत के मेडिकल सिस्टम की तारीफ

वीडियो में केसेनिया बताती हैं कि उन्हें ब्लड टेस्ट करवाना था और इसके लिए उन्हें उपवास भी करना था। क्लिनिक जाने की बजाय उन्होंने घर पर ही सैंपल कलेक्शन की सुविधा ली। कुछ ही समय में एक तकनीशियन मेडिकल किट के साथ उनके घर पहुंचा और वहीं ब्लड सैंपल लेकर चला गया।

महिला ने कहा कि इस सुविधा की वजह से उन्हें कहीं भागदौड़ नहीं करनी पड़ी और टेस्ट के तुरंत बाद वह आराम से खाना खा सकीं। उन्होंने भारत की इस सुविधा की तुलना रूस से करते हुए कहा कि वहां ब्लड टेस्ट के लिए पहले अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है, सुबह जल्दी उठना पड़ता है और लंबे समय तक बिना खाए रहना पड़ता है, जो उनके लिए काफी असुविधाजनक होता है।

रूसी महिला बोली- 'भारत 2050 में जी रहा है'

यह पहली बार नहीं है जब किसी विदेशी ने भारत की मेडिकल सेवाओं की सराहना की हो। इससे पहले अमेरिका की लिज़ नाम की महिला ने भी मुंबई में घर बैठे ब्लड टेस्ट की सुविधा की तारीफ की थी।

उन्होंने बताया था कि फोन पर अपॉइंटमेंट लेने के कुछ समय बाद ही एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा, पांच मिनट में ब्लड सैंपल लेकर चला गया और रिपोर्ट भी 24 घंटे से कम समय में मिल गई।

सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि भारत में डिजिटल हेल्थकेयर और होम सैंपल कलेक्शन जैसी सुविधाएं लोगों की जिंदगी को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com