-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Mumbai Woman Solo Coffee Date Video Goes Viral Self Love Alone Time Inspires Social Media Users
दोस्त नहीं मिले तो महिला अकेले निकली कॉफी डेट पर, वीडियो देख लोग बोले- खुद की कंपनी सबसे बेस्ट
- Written By: हितेश तिवारी
Solo Coffee Date : मुंबई की एक महिला का अकेले कॉफी डेट पर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोस्तों के व्यस्त होने पर उसने घर में रहने के बजाय खुद के साथ समय बिताने का फैसला किया।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Self Love Viral Video : अकेले समय बिताना हमेशा अकेलेपन की निशानी नहीं होता। कई बार यह खुद को समझने, पसंद करने और अपने दिन को बेहतर बनाने का तरीका भी बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मुंबई की रहने वाली इंस्टाग्राम यूजर नैन्सी ने दिखाया कि दोस्तों के व्यस्त होने पर उन्होंने घर में उदास बैठने के बजाय खुद के साथ कॉफी डेट पर जाना चुना। उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @voguewithnancy पर शेयर किया।
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मेरी अपनी कंपनी चुपके से कमाल कर रही है।” वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं और इसे सेल्फ लव की शानदार मिसाल बताया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, छात्रों में दहशत; VIDEO वायरल
Jennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
महिला अकेले निकली कॉफी डेट पर
वायरल वीडियो में नैन्सी बताती हैं कि उनका बाहर जाने का मन था, लेकिन रविवार होने के बावजूद उनके कोई दोस्त खाली नहीं थे। ऐसे में उन्होंने फैसला किया कि वह किसी का इंतजार नहीं करेंगी। उन्होंने अच्छा आउटफिट पहना, एक कॉफी शॉप पहुंचीं, अपनी पसंद की कॉफी पी और फिर शहर में घूमते हुए अपने पसंदीदा गाने सुने।
नैन्सी ने कहा कि उन्हें दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है, लेकिन अपनी खुद की संगति भी उतनी ही पसंद है। उन्होंने इस अनुभव को “10 में से 10” बताते हुए कहा कि खुद से प्यार करना और अपने साथ समय बिताना भी बेहद खास एहसास होता है।
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने कहा कि अकेले समय बिताना उन्हें सुकून देता है और इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है। एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत शांतिपूर्ण एहसास है।”
ये खबर भी पढ़ें : होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
यह सेल्फ लव की शानदार मिसाल
दूसरे ने कहा, “यही असली आजादी वाली जिंदगी है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने सलाह दी कि कभी बिना संगीत के भी टहलना चाहिए, ताकि प्रकृति की आवाजों का आनंद लिया जा सके।
कई लोगों ने माना कि पहले उन्हें अकेले रहना पसंद नहीं था, लेकिन अब वे अपनी ही संगति में खुशी महसूस करते हैं। कुछ यूजर्स ने नैन्सी की हिम्मत और आत्मविश्वास की तारीफ करते हुए कहा कि हर किसी को खुद के साथ समय बिताना सीखना चाहिए।
Mumbai woman solo coffee date video goes viral self love alone time inspires social media users
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दोस्त नहीं मिले तो महिला अकेले निकली कॉफी डेट पर, वीडियो देख लोग बोले- खुद की कंपनी सबसे बेस्ट
Jul 18, 2026 | 04:40 PMगुप्त नवरात्रि शुरू हो चुकी है, इन उपायों से मिलेगी माता रानी की विशेष कृपा, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Jul 18, 2026 | 04:39 PMनागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट में परोसा गया कॉकरोच वाला सूप; बवाल के बाद एफडीए ने दी दबिश
Jul 18, 2026 | 04:35 PMMumbai Metro: बिना सड़क पर उतरे सीधे मॉल-ऑफिस पहुंचेंगे मेट्राे यात्री, जानें MMRDA की पहल से क्या होगा फायदा
Jul 18, 2026 | 04:35 PMसड़क खुदाई से जनता त्रस्त, एक्शन में मनपा आयुक्त; नागपुर में विकास कार्यों के समन्वय के लिए बुलाई आपात बैठक
Jul 18, 2026 | 04:32 PMMoshi Garbage Depot: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी और एससी आयोग का एक्शन, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
Jul 18, 2026 | 04:30 PMAgra: ‘माऊ’ को ढूंढ़ने वाले को मिलेगा 50 हजार रुपए का इनाम, आगरा में चर्चा का विषय बना लापता तोता
Jul 18, 2026 | 04:29 PMवीडियो गैलरी

इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PM
‘बिना नोटिस मंदिर नहीं टूटने देंगे’… DDA की कार्रवाई के खिलाफ प्रियदर्शनी विहार में जोरदार प्रदर्शन-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:45 PM
‘मुझे कुछ याद आ गया…’ बोरीवली स्टेशन पर रोते शख्स की कहानी ने इंटरनेट को किया भावुक-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:31 PM














