वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Rishikesh Ghat Moment : ऋषिकेश को यूं ही अध्यात्म की नगरी और ऋषियों की भूमि नहीं कहा जाता। इसे ‘विश्व की योग राजधानी’ के नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए ऋषिकेश एक पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जहां लोग सुकून, शांति और नई यादें तलाशने आते हैं।
हाल ही में ऋषिकेश घूमने गए दोस्तों के एक ग्रुप के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जो उन्होंने कभी प्लान नहीं किया था, लेकिन वह पल उनकी यादों में हमेशा के लिए बस गया।
घाट के पास बैठे इस ग्रुप की मुलाकात एक छोटी-सी बच्ची से होती है। उनके पास दीया था, जिसे जलाने के लिए बच्ची माचिस निकालती है। लेकिन उसके हाथ में मौजूद इकलौती तीली जल नहीं पाती।
इसके बाद वह अपने बैग में कुछ ढूंढने लगती है। इस दौरान ग्रुप के लोग मजाक में अंदाजा लगाने लगते हैं कि बैग से ‘लाइटर’ निकलेगा या ‘माचिस’। सब माचिस कहते हैं, जबकि दीया पकड़े शख्स लाइटर बोलता है। इस मासूम मजाक पर बच्ची मुस्कुरा देती है और पूरे माहौल में एक अलग ही खुशी घुल जाती है।
ये खबर भी पढ़ें : कर्नाटक के छोटे बच्चे की इंग्लिश क्रिकेट कमेंट्री हुई वायरल, प्रोफेशनल्स को दे रहा टक्कर
आखिरकार बच्ची अपने बैग से माचिस निकालकर दीया जला देती है और करीब 44 सेकंड की यह छोटी-सी फुटेज यहीं खत्म हो जाती है। इस वीडियो को Instagram पर @justttt__jini नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है- “हर मेमोरी की पहले प्लानिंग नहीं होती, कुछ यादें बस यूं ही बन जाती हैं।”
वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा व्यूज और 89 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग बच्ची की मुस्कान, उसकी मासूम आवाज और ‘समझ गए’ कहने के अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो याद दिलाता है कि कभी-कभी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल बिना किसी प्लान के खुद-ब-खुद बन जाते हैं।