साड़ी में दौड़, पैरों में छाले, पर नहीं रुके कदम! रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती में महिला ने 1600 मीटर दौड़ की पास

Ramgarh Guard Bharti Viral Video: रामगढ़ में होमगार्ड बहाली ट्रायल के दौरान एक महिला अभ्यर्थी ने साड़ी पहनकर और नंगे पांव 1600 मीटर की दौड़ पूरी की। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Ramgarh Home Guard Recruitment 2026 Trial Video
रामगढ़ में महिला अभ्यर्थी ने साड़ी पहनकर नंगे पांव 1600 मीटर की दौड़ पूरी कीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Ramgarh Home Guard 1600 Meter Race: झारखंड के रामगढ़ जिले में होमगार्ड जवानों की बहाली प्रक्रिया के बीच एक महिला अभ्यर्थी के जज्बे और संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिद्धो-कान्हू मैदान में आयोजित ट्रायल दौड़ के दौरान इस महिला ने बिना जूते, नंगे पांव और पारंपरिक साड़ी पहनकर 1600 मीटर की कठिन दौड़ न केवल पूरी की, बल्कि चयन प्रक्रिया में अपनी जगह भी बनाई। पैरों में जूते और दौड़ने के लिए स्पोर्ट्स ड्रेस न होने के बावजूद, परिवार की जिम्मेदारियों और सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद में इस महिला के कदम नहीं डगमगाए।

उल्लेखनीय है कि रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों में होमगार्ड के कुल 284 पदों पर 24 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच आधिकारिक बहाली प्रक्रिया आयोजित की गई है। इसमें महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किये गए है। जबकि विधवा व तलाकशुदा महिलाओं के लिए 5 प्रतिशत का अलग कोटा तय किया गया था। भर्ती नियमों के अनुसार महिला अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी है। महिला अभ्यर्थी की इस हिम्मत और लगन की हर तरफ तारीफ हो रही है।

साड़ी पहनकर नंगे पांव दौड़ी महिला

झारखंड के रामगढ़ जिले में होमगार्ड बहाली के ट्रायल के दौरान एक महिला अभ्यर्थी का जज्बा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। महिला साड़ी पहनकर और नंगे पांव 1600 मीटर की दौड़ में शामिल हुई। तपती धूप में साड़ी संभालते हुए उसने पूरी दौड़ पूरी की। महिला के इस हौसले को देखकर मैदान में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाया।

सिद्धो-कान्हू मैदान का बताया जा रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो रामगढ़ के सिद्धो-कान्हू मैदान का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 2 और 4 अक्टूबर को यहां महिला अभ्यर्थियों के लिए ट्रायल दौड़ आयोजित की गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार, कई महिला अभ्यर्थियों ने साड़ी पहनकर दौड़ लगाई और चयन में भी सफल रहीं।

Ramgarh Home Guard Recruitment 2026 Trial Video
Jharkhand Teacher Vacancy: झारखंड में शिक्षक बनने का शानदार मौका, 7,299 सहायक शिक्षकों के पदों पर निकली भर्ती

रामगढ़ में 284 पदों पर होनी है बहाली

रामगढ़ जिले के अलग-अलग प्रखंडों में होमगार्ड जवानों के कुल 284 पदों पर बहाली होनी है। इसके लिए नियुक्ति प्रक्रिया 24 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने की जानकारी दी गई है। इस भर्ती में महिलाओं के लिए 50 फीसदी पद आरक्षित हैं, जिससे महिला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी संख्या में अवसर उपलब्ध होंगे।

महिलाओं को 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी

भर्ती के शारीरिक परीक्षण में महिला अभ्यर्थियों के लिए 1600 मीटर दौड़ निर्धारित की गई है। इसे अधिकतम 10 मिनट में पूरा करना होगा। वहीं, जो अभ्यर्थी 8 मिनट में दौड़ पूरी करती हैं, उन्हें एक्सीलेंट श्रेणी में माना जाएगा। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1600 मीटर दौड़ पूरी करने की समय सीमा 5 मिनट तय की गई है।

विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए भी आरक्षण

होमगार्ड बहाली में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण के अलावा विधवा और तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों के लिए 5 फीसदी पद आरक्षित होने की जानकारी दी गई है। इससे इन वर्गों की महिलाओं को भी भर्ती प्रक्रिया में अलग अवसर मिलेगा।

Ramgarh Home Guard Recruitment 2026 Trial Video
फूलन देवी बनकर बदला लूंगी, बंदायू में सरेआम युवती की झोपड़ी में लगाई आग, देखती रही पुलिस और राजस्व कर्मी-VIDEO

नौकरी की उम्मीद ने बढ़ाया हौसला

साड़ी और नंगे पैर दौड़ती महिला का वीडियो सामने आने के बाद लोग उसके हौसले की तारीफ कर रहे हैं। उसके लिए यह सिर्फ एक शारीरिक परीक्षा नहीं, बल्कि नौकरी हासिल कर परिवार की उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश भी है। सीमित साधनों के बावजूद महिला ने जिस तरह दौड़ पूरी की, उसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com