नागपुर की 65 फीट राखी से कमाठीपुरा की संवेदना तक, महाराष्ट्र में रक्षाबंधन दिखी कुछ अनोखी तस्वीरें

Raksha Bandhan: महाराष्ट्र में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम के साथ सामाजिक समरसता, कलात्मकता और देशभक्ति की अनोखी मिसाल बन गया। नागपुर से मुंबई तक की पढ़ें 6 खास कहानियां।
Raksha Bandhan Maharashtra Unique Events nagpur maha rakhi
नागपुर में छात्रों ने बनाई 65x75 फीट की राखीसोर्स: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Raksha Bandhan Maharashtra Unique Events: आज पूरे देश के साथ-साथ महाराष्ट्र के कोने-कोने में रक्षाबंधन का पावन पर्व बेहद उल्लास के साथ मनाया गया। पारंपरिक रस्मों से आगे बढ़कर इस बार राज्य के विभिन्न शहरों में ऐसी घटनाएं देखने को मिलीं, जिन्होंने समाज में समरसता, देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल कायम की है।

नागपुर में 65x75 फीट की 'महा राखी' बनी आकर्षण का केंद्र

संतरा नगरी नागपुर में स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने अपनी कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए 65x75 फीट की विशाल 'महा राखी' तैयार की। इस अद्भुत और विशालकाय राखी को देखने के लिए शहर भर से लोग उमड़ पड़े। युवाओं की इस टीमवर्क और रचनात्मक पहल की हर तरफ सराहना हो रही है।

रेड-लाइट एरिया में केंद्रीय मंत्री ने बंधवाई राखी

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मुंबई के प्रसिद्ध रेड-लाइट एरिया, कमाठीपुरा का ऐतिहासिक दौरा किया। यहां रहने वाली महिलाओं ने भावुक होकर मंत्री को रक्षासूत्र बांधा। इस संवेदनशील मौके पर अठावले ने महिलाओं की समस्याओं को ध्यान से सुना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा रोजगार के नए अवसर प्रदान करने का आश्वासन दिया।

नागपुर जेल के कैदियों का राखी मेला

नागपुर सेंट्रल जेल में कैदियों द्वारा तैयार की गई राखियों और हस्तशिल्प उत्पादों के लिए एक विशेष प्रदर्शनी व बिक्री केंद्र शुरू किया गया। सुधारात्मक पहल के तहत लगभग 270 कैदियों को सिलाई और वोकेशनल ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाया गया है। आम लोगों ने इन कैदियों की बनाई राखियों को उत्साहपूर्वक खरीदा।

बालापुर में 5 पीढ़ियों पुरानी 'देव राखी' से गंगा-जमुनी तहजीब

महाराष्ट्र के बालापुर में एक मुस्लिम परिवार ने पांच पीढ़ियों पुरानी अपनी परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी पारंपरिक 'देव राखी' तैयार की। भगवान को चढ़ाई जाने वाली इन राखियों को धागों से बुनने और रंगने का यह काम हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल है।

Raksha Bandhan Maharashtra Unique Events nagpur maha rakhi
आज भी लगता है तुम अचानक आओगे और राखी बंधवाओगे.. रक्षाबंधन पर अजित पवार को याद कर बेहद भावुक हुईं सुप्रिया सुले

सीमा के प्रहरियों को पनवेल के बच्चों का प्यार

पनवेल नगर निगम स्कूल के नन्हे छात्रों ने 'एक राखी सैनिकों के नाम' अभियान के तहत अपने हाथों से बनी राखियां सीमा पर तैनात जवानों को भेजीं।

लाडकी बहिन योजना और सरकारी जश्न

महाराष्ट्र सरकार ने इस बार दही हांडी की छुट्टी को रक्षाबंधन से बदलकर नागरिकों को लंबा वीकेंड दिया। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 'माविम' और 'उमेद' संस्थाओं की महिलाओं के साथ राखी मनाकर महिला सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com