Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जयपुर में पानी के लिए छात्रों का अनोखा विरोध, HOD ऑफिस से फ्रिज निकालकर कॉमन एरिया में रखा, वीडियो वायरल

Jaipur Students Protest : जयपुर की भीषण गर्मी के बीच राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों ने पीने के पानी की समस्या को लेकर अनोखा विरोध किया। छात्रों ने HOD ऑफिस से फ्रिज निकालकर कॉमन एरिया में रख दिया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 29, 2026 | 11:30 AM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Drinking Water University Protest : राजस्थान की राजधानी जयपुर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों का एक अनोखा विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। छात्रों का आरोप है कि सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आने वाले विद्यार्थियों को लंबे समय से साफ और ठंडा पीने का पानी नहीं मिल रहा है।

बढ़ते तापमान और खराब वाटर कूलर की समस्या के कारण छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार यूनिवर्सिटी प्रशासन से इस समस्या को दूर करने की मांग की, लेकिन समय पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। लगातार अनदेखी से नाराज छात्रों ने आखिरकार अपना विरोध अलग अंदाज में दर्ज कराया।

और फिर HOD साहब के कमरे की फ्रिज स्टूडेंट उठा ले गए…. राजस्थान यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी स्टूडेंट के लिए पानी नहीं था। कई बार छात्रों ने इस बात की शिकायत किया, जब यूनिवर्सिटी प्रशासन को नहीं समझ आया तो स्टूडेंट ने HOD साहब के कमरे की फ्रिज उठाकर लाइब्रेरी में रखवा दिया pic.twitter.com/h5q0cGPwcs — Kavish aziz (@azizkavish) May 27, 2026

सम्बंधित ख़बरें

उत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा

पेट्रोल महंगा हुआ तो Audi वाले ने दिया अनोखा सुझाव, बोले- अमीरों से ज्यादा लो, गरीबों को सस्ता ईंधन दो

भैंस का दूध बताकर बेच रहा था पैकेट वाला दूध? वायरल वीडियो देखकर लोगों का फूटा गुस्सा

5 लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा! वायरल वीडियो से मची हलचल, प्रशासन की अनाउंसमेंट पर चर्चा तेज

HOD कार्यालय से फ्रिज उठाकर ले गए छात्र

वायरल हो रहे वीडियो में कुछ छात्र और युवा नेता शुभम रेवड़ लाइब्रेरी के HOD कार्यालय में रखा एक फ्रिज बाहर निकालते नजर आते हैं। बाद में उस फ्रिज को कॉमन एरिया में रख दिया जाता है, ताकि सभी छात्र उसमें रखा ठंडा पानी इस्तेमाल कर सकें।

वीडियो में कई छात्र फ्रिज के आसपास जमा होकर पानी की बोतलें भरते और राहत महसूस करते दिखाई देते हैं। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी में मौजूद सुविधाएं विद्यार्थियों के हित के लिए हैं और जब बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं होतीं, तो उन्हें ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : स्टेज पर महिला के किस से लेकर दुपट्टा खींच ‘दुशासन’ बनने तक, जब विवादों में रहे सिद्धारमैया

लोगों ने कमेंट कर किया छात्रों का समर्थन

घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने छात्रों के कदम का समर्थन करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में पीने का पानी किसी भी शैक्षणिक संस्थान की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “जब बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं होतीं, तो विरोध का तरीका भी बदल जाता है।”

वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “जब शिकायतों का समाधान नहीं होता, तो छात्र खुद समाधान ढूंढ़ लेते हैं।” कुछ लोगों ने इसे छात्रों की मजबूरी बताया, जबकि कई यूजर्स ने यूनिवर्सिटी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। फिलहाल यह वीडियो वायरल हो रहा है और शिक्षा संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर नई बहस छेड़ रहा है।

Rajasthan university jaipur students protest over drinking water fridge shifted from hod office viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 11:30 AM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.