- Hindi News »
- Viral »
- Sacrifice Of Viral Buffalo Donald Trump Halted Following Bangladeshi Government Intervention
Viral Donald Trump Buffalo: बकरीद पर कुर्बानी से बच गया ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसा, सरकारी दखल ने बख्श दी जान
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Viral Donald Trump Buffalo News: सोशल मीडिया पर वायरल 700 किलो के वायरल भैंसे ‘डोनाल्ड ट्रंप’ की कुर्बानी ईद-उल-अजहा पर दी जानी थी लेकिन बांग्लादेश सरकार की दखल के बाद उसकी कुर्बानी रोक दी गई।

डोनाल्ड ट्रंप - भैंसा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Viral Donald Trump Buffalo Bangladesh: सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से ‘डोनाल्ड ट्रंप’ की जान बच गई। जी हां आपने सही पढ़ा यह ‘डोनाल्ड ट्रंप’अमेरिका के राष्ट्रपति नही बल्कि बांग्लादेश का एक भैंसा है जिसकी कुर्बानी आज यानि ईद-उल-अजहा पर दी जानी थी लेकिन बांग्लादेश सरकार की दखल के बाद उसकी कुर्बानी रोक दी गई।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज ने बांग्लादेश के वायरल भैंसे को कुर्बानी से बचा लिया। दरअसल इस भैंसे का नाम उसकी कलर की वजह से ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रखा गया। लेकिन यह भैंसा सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि इसकी खबर बांग्लादेश सरकार तक पहुंची। सरकारी दखल के कारण 28 मई की सुबह उसकी कुर्बानी रोक दी गई।
बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर बांग्लादेश से लगातार एक भैंसे की तस्वीर वायरल हो रही थी जिसका कलर देखने में अमेरिका के राष्ट्रपति ‘डोनाल्ड ट्रंप’ के जैसा था। इसलिए इस वायरल भैंसे को लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप’ का नाम ही दे दिया। बांग्लादेश का यह ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसा पूरी दुनिया में वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें खूब शेयर की गई।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश के ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसे की होगी ईद पर कुर्बानी, लोगों ने हेयरस्टाइल देख बताया था ट्रंप का हमशक्ल
Kerala Viral Video: मंदिर उत्सव में भड़का हाथी, कार उठाकर फेंकी, 2 जगहों पर मौत से दहशत
Viral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Viral Video: बालकनी में चिलचिलाती धूप में पालतू डॉग को बांधकर गया परिवार, वीडियो देख भड़के लोग
दुर्लभ एल्बिनो भैंसा अपने सुनहरे बालों के कारण हुआ फेमस
दरअसल, यह दुर्लभ एल्बिनो भैंसा अपने सुनहरे बालों और अलग लुक के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। जिसे बकरीद से पहले मोहम्मद फरीदुज्जमा शेरॉन ने 3.25 लाख टका देकर कुर्बानी के लिए इसे खरीदा था। हर साल वह बकरे या किसी दूसरे जानवर की कुर्बानी देते थे, इस बार कुर्बानी के लिए भैंसा खरीदा था। उनके बेटे ने भैंसे की जिद की थी।
यह भी पढ़े- ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
मोहम्मद फरीदुज्जमा शेरॉन ने बताया कि गुलाबी रंग का भैंसा होने के कारण इसे खरीदा गया था। मगर यह जानवर मशहूर हो गया और लोग उसे अल्लाह की राह में कुर्बान किए जाने से पहले देखने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह भैंसा चर्चा का विषय बन चुका था और लोग कुर्बानी के लिए इसकी कीमत लगा चुका थे। हालांकि वह अब कुर्बानी से बच गया है।
ढाका के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में भेजा जाएगा यह भैंसा
बांग्लादेशी गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार के दखल के बाद कुर्बानी से ठीक पहले भैंसे को बचा लिया गया। इसका वजन 700 किलो है। गुरुवार को त्योहार से पहले जिस तरह लोगों की रुचि उस भैंसे में बढ़ी, उससे एक अलग तरह का खतरा पैदा हो गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा चिंताओं के कारण अधिकारियों को दखल देना पड़ा। अब इस भैंसे को ढाका के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में भेजा जा रहा है। जहां उसकी देखभाल की जाएगी। सोशल मीडिया पर लोग इस फैसले की जमकर चर्चा कर रहे हैं।
Sacrifice of viral buffalo donald trump halted following bangladeshi government intervention
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Donald Trump Buffalo: बकरीद पर कुर्बानी से बच गया ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसा, सरकारी दखल ने बख्श दी जान
May 28, 2026 | 03:10 PMनागपुर में सनकी युवक ने महिला पुलिसकर्मी और मासूम को बनाया बंधक, जान से मारने की दी धमकी
May 28, 2026 | 03:07 PMकल्याण के दुर्गाडी किले पर बकरीद पर भारी तनाव; नमाज के बाद नारेबाजी, जवाब में हिंदुओं का हनुमान चालीसा पाठ
May 28, 2026 | 03:07 PMबशीर बद्र: 1974 से 1990 तक रहा स्वर्णिम काल, देश-विदेश तक छाया नाम, शायरी ने आम जनता पर छोड़ी छाप
May 28, 2026 | 03:06 PMDhule Police Action: बकरी ईद को लेकर धुले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आधी रात कॉम्बिंग ऑपरेशन से मचा हड़कंप
May 28, 2026 | 02:55 PMफुलंब्री: मुख्यमंत्री बलिराजा योजना से बनेगी 107 पाणंद सड़कें; 155 किमी लंबे रास्तों से किसानों को बड़ी राहत
May 28, 2026 | 02:52 PMJune Rules Change: 1 जून से बदल जाएंगे LPG, UPI और क्रेडिट कार्ड समेत देश के 6 बड़े नियम
May 28, 2026 | 02:52 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














